आज हम आपको मासामान करी (थाई मुस्लिम करी) रेसिपी (Massaman Curry Recipe (Thai Muslim Curry) ) बता रहे है। जिसमे चिकन को इमली, नारियल के स्वाद, खुशबूदार मासामान करी पेस्ट और आलू में तैयार किया जाता है।
Massaman Curry Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
मासामान करी (थाई मुस्लिम करी) की सामग्री |
|
500 ग्राम चिकन थाई | मासामान करी पेस्ट तैयार करने के लिएः |
5 छोटा प्याज़ , छिला हुआ | एक बड़ा चम्मच (कुटा हुआ) जीरा |
3 टेबल स्पून मासामान करी पेस्ट | एक बड़े चम्मच (कुटा हुआ) धनिया |
पांच (छीलकर उबाले हुए) आलू | 2 काफ़िर लाइम की पत्तियां |
2 कप नारियल का दूध | 3 शलाट, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 कप नारियल क्रीम | एक अंगूठे जितने साइज़ का बड़ा पीस (छीलकर कटा हुआ) गलैंगल |
3 तेज़पत्ता | 2 लाल मिर्च |
एक (भुनी हुई, हर दालचीनी की स्टिक एक इंच लंबी होनी चाहिए) दालचीनी स्टिक | दो स्टॉक (बाहर की पत्तियां और बल्ब निकले हुए। उसके बाद बारीक कटी हुई। ध्यान रहे आपको इसके ऊपर की टहनियां साबुत रखनी है, जिससे इन्हें आप पॉट में गार्निशिंग के लिए डाल सकें) लेमनग्रास |
5 इलायची , रोस्टेड | 5 लहसुन की कली , छिला हुआ |
2 टेबल स्पून मूंगफली , रोस्टेड | स्वादानुसार फिश सॉस |
(गार्निशिंग के लिए) तेजपत्ता | आधा कैन नारियल का दूध |
3 टेबल स्पून नींबू या नींबू का रस | 1 टी स्पून श्रींप पेस्ट |
3 टेबल स्पून इमली का गूदा | 2 टेबल स्पून फिश सॉस |
2 टेबल स्पून फिश सॉस | एक छोटा चम्मच (कुटी हुई) इलायची |
3 टेबल स्पून पाम शुगर | ¼ छोटा चम्मच (कुटी हुई) लौंग |
1/2 टी स्पून दालचीनी | |
1/2 टी स्पून जायफल |
मासामान करी (थाई मुस्लिम करी) बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले नारियल के दूध को मीडियम आंच पर गर्म करें। आपको ये ध्यान रहे यह उबलना नहीं चाहिए। अब जैसे ही नारियल का दूध उबलने वाला हो, इसमें चिकन थाई डालें। और आंच को हल्का कर दें और 15 मिनट के लिए इसे पकाएं। |
Step 2: फिर नारियल की क्रीम को गर्म करें। अब जब यह किनारे से तेल छोड़ने लगे, तो इसमें करी पेस्ट डालें और भूनें। अब जब इस मिक्सचर में से खुशबू आने लगे, तो इस मिक्सचर को टिकन के पॉट में डालें। साथ ही मूंगफली भी डालें। |
Step 3: अब मिक्स करके इसमें फिश सॉस, चीनी, नींबू का रस और इमली का रस डालें। और बाकी की बची हुई सामग्री डालकर आंच को हल्का करके छोड़ दें। अब चिकन को पकने दें। |
Step 4: अब डिश के पकने के बाद इसे सर्विंग डिश में निकालें और गार्निशिंग के लिए तेज़पत्ता का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से डिश में थाई टच तो आता ही है, साथ ही आप इसके साथ अदरक या खीरे का आचार भी सर्व कर सकते हैं। |
मासामान करी पेस्ट तैयार करने के लिएः |
Step 1: सबसे पहले पेस्ट बनाने की सभी सामग्री को मिक्सी में डालें और अच्छी तरह पीस लें। अब पेस्ट की जगह अगर आप सॉस बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें एक से दो कैन आप नारियल का दूध और मिक्स कर सकते हैं। |
Step 2: इसे तुरंत इस्तेमाल करने के लिए इसे बेकिंग डिश में सीफूड, सब्जियों या चिकन के साथ रखें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके इसे 350 डिग्री पर ओवन में बेक कर लें। |
तैयार करने की टिपः |
आप करी पेस्ट को एक टाइट बंद डिब्बे में भरकर दो हफ्तों के लिए फ्रिज में रख सकते हैं और सॉस बनाने के लिए आप इसमें नारियल का दूध ज़्यादा मिक्स कर सकते हैं। |
Key Ingredients:मासामान करी पेस्ट, चिकन थाई, नारियल का दूध, नारियल क्रीम, प्याज़, आलू, इलायची, मूंगफली, तेज़पत्ता, दालचीनी स्टिक, फिश सॉस, पाम शुगर, नींबू या नींबू का रस, इमली का गूदा, शलाट, तेजपत्ता, लाल मिर्च, लहसुन की कली, लेमनग्रास, गलैंगल, धनिया, काफ़िर लाइम की पत्तियां, जायफल, जीरा, लौंग, दालचीनी, फिश सॉस, इलायची, नारियल का दूध, श्रींप पेस्ट, फिश सॉस |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Massaman Curry Recipe in Hindi with your friends.