आज हम आपको चिकन मसाला रेसिपी (Chicken Masala Recipe) बता रहे है। चिकन मसाला फ्लेवर्स से भरी रेसिपी है। यह डिनर पार्टी के लिए यह काफी अच्छा आॅप्शन है जिसे बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवारवालों को खिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ईद के मौके पर भी बना सकते है। यह काफी सिम्पल और बेसिक रेसिपी है जिसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। इसे आप रोटी, उबले हुए चावल, परांठे या फिर नान के साथ भी खा सकते हैं।
Chicken Masala Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
चिकन मसाला की सामग्री |
|
| 1 किलो (सिका हुआ, टुकड़ों में कटा हुआ) चिकन | 2 छोटे चम्म्च (लहसुन के साथ कुटा हुआ ) अदरक |
| 1 टी स्पून लहसुन | 3 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
| 2 कप टमाटर , बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून गरम मसाला |
| 1 तेजपत्ता | 2 टी स्पून नमक |
| 1/2 टी स्पून हल्दी | 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
| 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/4 कप तेल |
| 2 टेबल स्पून हरा धनिया | 2 टेबल स्पून क्रीम |
चिकन मसाला बनाने की विधि – Chicken Masala Indian Recipe |
| Step 1: सबसे पहले तेम गर्म करके इसमें जीरा डालें। |
| Step 2: फिर जब यह चटकने लगे तो तब इसमें प्याज का मिश्रण डालकर तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लिजिएं। |
| Step 3: फिर टमाटर डालकर तेल अलग होने तक भून लिजिएं। |
| Step 4: अब इसमें नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिला ले। |
| Step 5: फिर आंच को तेज रखें, अब इसमें चिकन के टुकड़े डालें और जिससे मसालें में चिकन के पीस पूरी तरह मिल सके। |
| Step 6: अब आधा कप पानी डालकर उबाल आने दें। |
| Step 7: अब आंच को धीमी करके चिकन को मुलायम होने तक पकने दीजिये। |
| Step 8: अंत में क्रीम और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक, चिकन, प्याज, लहसुन, गरम मसाला, टमाटर, नमक, तेजपत्ता, धनिया पाउडर, हल्दी, तेल, लाल मिर्च पाउडर, क्रीम, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Chicken Masala Recipe in Hindi with your friends.

