Kesari Semolina Pudding Recipe
Breakfast Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes Sweet Recipes

Kesari Semolina Pudding Recipe – केसरी (सूजी की पुडिंग) रेसिपी

आज हम आपको केसरी (सूजी की पुडिंग) रेसिपी (Kesari semolina pudding Recipe) बता रहे है। केसरी लाजवाब भारतीय डिजर्ट में से एक है, जिसे केसर, सूजी, बहुत सारे घी और नट्स के साथ बनाया जाता है। इसे नवरात्रि के अलावा कई त्योहारों पर भी बनाया जा सकता है।

Kesari Semolina Pudding Recipe

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 40 मिनट

केसरी (सूजी की पुडिंग) की सामग्री

1 ¾ कप ( 200 ग्राम ) सूजी सिरप के लिए
50 ग्राम काजू 75 ग्राम चीनी
10 ग्राम किशमिश 400 ml (मिली.) पानी
75 ग्राम घी 1.5 ग्राम या एक चुटकी केसर
50 ग्राम कंडेस्ड मिल्क 2 ग्राम इलायची पाउडर
एक ग्राम (कुछ बूंदे) लेमन येलो कलर

केसरी (सूजी की पुडिंग) बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले दी गई सामग्री से गाढ़ा शुगर सिरप बना लें।
Step 2: अब मोटे तले के पैन में घी गर्म करे।
Step 3: फिर उसमें काजू को गोल्डन फ्राई कर लें।
Step 4: अब इसके बाद इसमें किशमिश डाल दें। फिर इसमें सूजी डालकर हल्के भूरे रंग में भून लें।
Step 5: फिर शुगर सिरप डालकर पका लें, जब तक पानी सूख न जाए।
Step 6: अब इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार हिलाते रहें, की जब तक पैन के किनारों पर घी न दिखने लगे।
Step 7: अब इसे चिकनाई लगी प्लेट पर फैला दें और नट्स से गार्निश कर लें।
Step 8: फिर अपनी पसंदीदा शेप और आकार में काट लें।

Key Ingredients:

घी, सूजी, किशमिश, काजू, चीनी, कंडेस्ड मिल्क, केसर, पानी, लेमन येलो कलर, इलायची पाउडर

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Kesari Semolina Pudding Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *