आज हम आपको पार्मेजन सूप विद ट्रफल ऑयल एंड डस्ट रेसिपी (Parmesan Soup With Truffle Oil And Dust Recipe) बता रहे है। यह एक काफी मजेदार सूप है, इसमें ट्रफल पंच के साथ चिकन स्टॉक, क्रीम, मिल्क और चीज का स्वाद भी मिलेगा, यह सर्दी की शाम के लिए एक बढ़िया विफल्प है।
Parmesan Soup With Truffle Oil And Dust Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
पार्मेजन सूप विद ट्रफल ऑयल एंड डस्ट की सामग्री – Ingredients for Parmesan Soup With Truffle Oil And Dust |
|
60 ग्राम मक्खन | 2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
200 ग्राम पार्मेजन चीज | 1 लीटर चिकन स्टॉक |
2 लीटर हैवी क्रीम | दूध |
50 ग्राम बैकन , बारीक कटा हुआ | नमक |
कालीमिर्च | 1 शैलेट |
चाइव्ज़, बारीक कटा हुआ | ट्रफल ऑयल एंड ट्रफल स्लाइस |
पार्मेजन सूप विद ट्रफल ऑयल एंड डस्ट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में धीमी आंच पर मक्खन को पिघलाकर उसमे प्याज को नरम होने तक 10 मिनट तक पका लें। फिर इसमें तीन चौथाई पार्मेजन चीज, क्रीम, दूध और चिकन स्टॉक डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं, सारी सामग्री को पिघलने दें और इस सूप को गाढ़ा होने में 45 मिनट का समय लगेगा। |
2: अब इस दौरान एक छोटे पैन में बैकन को क्रिस्प होने तक पका लें और इसे निकालकर पेपर टॉवल पर रख दें। |
3: फिर सूप में बची हुई पार्मेजन सूप में डालकर 10 मिनट और पकाएं। |
4: अब सूप को ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बनाकर छलनी से छान लिजिएं। फिर इसमें कालीमिर्च और नमक डालें। |
5: फिर ट्रफल ऑयल डालकर इसे अच्छे से हिला लें और अब इसमें ट्रफल स्लाइस डालकर इसे गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, मक्खन, चिकन स्टॉक, पार्मेजन चीज, दूध, हैवी क्रीम, नमक, बैकन, शैलेट, कालीमिर्च, ट्रफल ऑयल एंड ट्रफल स्लाइस, चाइव्ज़ |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Parmesan Soup With Truffle Oil And Dust Recipe in Hindi with your friends.