आज हम आपको ओट्स और वेजिटेबल ढोकला रेसिपी (Oats and Vegetable Dhokla Recipe) बता रहे है। जब कभी भी गुजराती स्नैक्स की बात आती है तो स्पंजी और नरम ढोकला हमेशा हमारे मन में आते हैं। आज जो रेसिपी हम आपको बताने जा रहे है वो स्वादिष्ट होने के अलावा ओट्स और वेजिटेबल ढोकला का यह वर्जन पौष्टिक है और आपके भोजन के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
Oats and Vegetable Dhokla Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
ओट्स और वेजिटेबल ढोकला की सामग्री – Ingredients for Oats and Vegetable Dhokla |
|
1/2 कप ओट्स का पाउडर | 1/2 कप दही |
1/2 कप सूजी | 1/2 टी स्पून अदरक मिर्च का पेस्ट |
1/2 कप मिक्स उबली हुई सब्जियां (हरे मटर, फ्रेंच बीन्स, गाजर) | स्वादानुसार नमक |
1 टेबल स्पून ईनो फ्रूट साल्ट | कटा हरा धनिया और मिर्च पाउडर सजाने के लिए |
ओट्स और वेजिटेबल ढोकला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्री को एक साथ मिला लिजिएं। |
2: फिर ईनो फ्रूट साल्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं और घोल में झाग आने दें। |
3: अब एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लें। |
4: फिर थाली में घोल डालकर थाली को तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण समान रूप से फैल न जाए। |
5: अब ऊपर से हरा धनिया और मिर्च पाउडर छिड़कें। |
6: फिर स्टीमर में 8 से 9 मिनट तक ढोकला के समान रूप से पक जाने तक स्टीम कर लें। |
सर्व करने के लिए |
1: पहले पके हुए ढोकला को हल्का ठंडा करके टुकड़ों में काट लिजिएं। |
2: अंत में हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:दही, ओट्स का पाउडर, अदरक मिर्च का पेस्ट, सूजी, नमक, मिक्स उबली हुई सब्जियां (हरे मटर, फ्रेंच बीन्स, गाजर), कटा हरा धनिया और मिर्च पाउडर सजाने के लिए, ईनो फ्रूट साल्ट |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats and Vegetable Dhokla Recipe in Hindi with your friends.