आज हम आपको चिली परोट्टा रेसिपी (Chilli Parotta Recipe) बता रहे है। परोटा दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध फ्लैटब्रेड है, इसे मैदा से तैयार किया जाता है। हालांकि, परोट्टा का यह इंडो चाइनीज वर्जन लहसुन और अन्य सब्जियों जैसे प्याज, शिमला मिर्च के बाद चिली सॉस और सोया सॉस के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है।
Chilli Parotta Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
चिली परोट्टा की सामग्री – Ingredients for Chilli Parotta |
|
4-5 लहसुन की कलियां | 1 कटोरी परोटे के टुकड़े |
1/2 कप प्याज | 1/2 कप शिमला मिर्च |
1/2 कप पत्ता गोभी | 1 टेबल स्पून सोया सॉस |
1 टेबल स्पून चिली सॉस | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार लाल मिर्च | स्वादानुसार काली मिर्च |
चिली परोट्टा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले परोट्टे को छोटे टुकड़ों में काट कर एक पैन में हल्का सा फ्राई करें। |
2: अब इसे निकालकर थोड़ा तेल डालकर लहसुन को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। |
3: फिर इसमें कटा हुआ प्याज, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर दो-तीन मिनट तक पकाएं। |
4: अब इसके बाद अपने स्वादानुसार मसाला, सोया सॉस और रेड चिली सॉस डालें। |
5: फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर परोट्टे के टुकड़ों डाल दीजिये। |
6: अब इसे अच्छी तरह से हिलाकर मध्यम आंच पर और पांच मिनट तक पका लें। |
7: अंत में इसे एक बाउल में निकालकर हरे प्याज़ से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:1 कटोरी परोटे के टुकड़े, लहसुन की कलियां, शिमला मिर्च, प्याज, सोया सॉस, पत्ता गोभी, नमक, चिली सॉस, काली मिर्च, लाल मिर्च |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chilli Parotta Recipe in Hindi with your friends.