आज हम आपको वतना नू शाक रेसिपी (Vatana Nu Shaak Recipe) बता रहे है। आपको अगर ऐसा लगता है कि मटर खाना बोरिंग हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मटर को भी एक मजेदार स्पिन दे सकते है। हरी मटर को मसालों के साथ भूनकर एक स्पाइसी गुजराती डिश बना सकते हैं, आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
Vatana Nu Shaak Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
वतना नू शाक की सामग्री – Ingredients for Vatana Nu Shaak |
|
1 कप मटर | 1 टी स्पून अदरक |
2 हरी मिर्च | 2-3 धनिया पत्ती |
एक चुटकी हींग | 1 टी स्पून सरसों के बीज |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टी स्पून जीरा | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
वतना नू शाक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले अदरक, हरा धनिया और हरी मिर्च को पीसकर एक हरा पेस्ट बना लिजिएं। |
2: अब एक पैन में तेल गर्म करके राई, हींग और जीरा डालकर तब तक भूनें जब तक कि वे चटकने न लगे। |
3: फिर इसमें हरे पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
4: अब मटर, धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। |
5: फिर थोड़ा पानी डालकर मटर को पकने दें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक, मटर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, सरसों के बीज, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Vatana Nu Shaak Recipe in Hindi with your friends.