आज हम आपको ग्रिल्ड कसुंडी हनी चिकन विद स्वीट पौटेटो मैश रेसिपी (Grilled Kasundi Honey Chicken with Sweet Potato Mash Recipe) बता रहे है। चिकन ब्रेस्ट को अदरक, कसुंडी, शहद और लहसुन डालकर मैरीनेट करते है, फिर इसके बाद इसे परफेक्शन के साथ ग्रिल करते है। इसे क्रीमी, क्रंची और स्वीट सॉटे्ड वेजी के साथ सर्व करते है। इस पर नटी हनी कसुंडी सॉस भी डालते है। इस बढ़िया डिश को डिनर और लंच के लिए बना सकते हैं।
Grilled Kasundi Honey Chicken with Sweet Potato Mash Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे 15 मिनट |
ग्रिल्ड कसुंडी हनी चिकन विद स्वीट पौटेटो मैश की सामग्री – Ingredients for Grilled Kasundi Honey Chicken with Sweet Potato Mash |
|
2 चिकन ब्रेस्ट | 100 ग्राम कसुंदी (बंगाली मस्टर्ड सॉस) |
400 ग्राम स्वीट पोटैटो | 1-1 लाल और पीली शिमला मिर्च |
1 छोटा ब्रॉकली | 6 लहसुन की कलियां |
30 ग्राम रिफाइंड ऑयल | स्वादानुसार नमक |
50 ग्राम मक्खन | 50 ग्राम क्रीम |
एक टहनी हरी प्याज | 2 टेबल स्पून शहद |
1 टेबल स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट |
ग्रिल्ड कसुंडी हनी चिकन विद स्वीट पौटेटो मैश बनाने की विधि |
मैरीनेशन: |
1: सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट को धोकर सूखा लिजिएं। |
2: फिर इस पर तेल और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। |
3: अब इसमें कसुंदी पेस्ट और शहद मिक्स कर लें। |
4: अब इसे कम से कम 2 घंटे के लिए मैरीनेट करें। |
स्वीट पोटैटो मैश तैयार करने के लिए: |
1: पहले स्वीट पोटैटो को नरम होने तक उबाल लें। |
2: फिर इनको मैश करके आटा छलनी में से छान लिजिएं। |
3: अब एक पैन लेकर क्रीम और मक्खन डालकर इसमें मैश किए हुए स्वीट पोटैटो डालें। |
4: फिर गर्म पैन में इसे अच्छी तरह मिला लें , इसे तब तक मैश करें जब तक की यह स्मूद और क्रीमी न हो जाए। अब इसे ऐसे पकाएं कि यह पैन में चिपके नहीं। |
हनी कसुंडी सॉस बनाने के लिए: |
1: पहले एक पैन में तेल गर्म करके कटा हुआ लहसुन डालें। |
2: फिर इसमें बची हुई कसुंडी और थोड़ा सा उबला हुआ पानी डालें। |
3: अब इसमें थोड़ा सा शहद और मक्खन डालें, जिससे इसे थोड़ा नटी और स्वीट फ्लेवर मिलेगा। |
4: फिर इसमें कटी हुई हरी प्याज डालें और फिर एक बार जब यह गाढ़ी सॉस दिखने लगे तो आंच बंद कर दीजिये। |
भुनी हुई सब्जियां: |
1: सभी सब्जियों को एक इंच साइज में काट लिजिएं। |
2: फिर सभी सब्जियों को क्रंची होने तक उबाल लें। |
3: अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर काटा हुआ लहसुन डालें। |
4: फिर इसमें उबली हुई सब्जियां, नमक और कालीमिर्च डालकर एक मिनट के लिए भून लें। |
असेम्बिलिंग: |
1: ग्रिल चिकन ब्रेस्ट को तवे या ग्रिल पैन पर इसकी दोनों साइड को 3 मिनट के लिए पकाएं। |
2: फिर एक बार यह अच्छे से पक जाए तब एक प्लेट में चिकन ब्रेस्ट के साथ भुनी हुई सब्जियां, मैश आलू और सॉस छिड़कर इसे सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:कसुंदी (बंगाली मस्टर्ड सॉस), चिकन ब्रेस्ट, लाल और पीली शिमला मिर्च, स्वीट पोटैटो, लहसुन की कलियां, ब्रॉकली, नमक, रिफाइंड ऑयल, क्रीम, मक्खन, शहद, हरी प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Grilled Kasundi Honey Chicken with Sweet Potato Mash Recipe in Hindi with your friends.