आज हम आपको पंजाबी स्टाइल न्यूट्री कुलचा रेसिपी (Punjabi Style Nutri Kulcha Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट रेसिपी है, आप इसे लंच या डिनर में बनाकर सर्व कर सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है।
Punjabi Style Nutri Kulcha Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
पंजाबी स्टाइल न्यूट्री कुलचा की सामग्री – Ingredients for Punjabi Style Nutri Kulcha |
|
1/5 बाउल सोया चंक्स न्यूट्री | 1/5 टेबल स्पून अदरक पेस्ट |
1/5 टेबल स्पून लहसुन पेस्ट | 3/5 टी स्पून हरी मिर्च |
4/5 टेबल स्पून प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून टोमैटा सॉस |
4/5 टेबल स्पून तेल | 2/5 टेबल स्पून येलो बटर |
1/5 टी स्पून नमक | 1/20 टी स्पून काली मिर्च |
1/10 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/5 टी स्पून मीट मसाला |
1/10 टी स्पून किचन किंग मसाला | 1/20 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/20 टी स्पून देगी मिर्च | 2/5 टी स्पून चाय पत्ती |
1/10 कप टोमैटो प्यूरी | 1/10 टी स्पून सॉय सॉस |
12/5 कुलचा | हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
पंजाबी स्टाइल न्यूट्री कुलचा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़ा पैन लेकर पैन को आधा पानी से भर लिजिएं। |
2: फिर एक मलमल का कपड़ा में चायपत्ती रखकर बांधें और फिर न्यूट्री के साथ उबाल लें। इसे लगातार चलाएं जिससे न्यूट्री पर सही तरह से रंग आ सकें। |
3: अब न्यूट्री का पानी निकालकर ताजे पानी से धो लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिजिएं। |
4: फिर एक कड़ाई में मक्खन और तेल एक साथ डालें। |
5: अब इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 5 मिनट के लिए इसे भून लें। |
6: फिर जब यह सब अच्छे से मिल जाए तब इसमें टमाटर प्यूरी के साथ मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लिजिएं। |
7: अब इसमें टोमैटो प्यूरी सॉस डालकर इसे तब तक भूनें जब तक घी अलग न हो जाए। फिर इसमें न्यूट्री डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
8: लिजिएं आपकी न्यूट्री तैयार है, आप इस पर कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर इसे कुलचे के साथ सर्व कर सकते हैं। |
Key Ingredients:अदरक पेस्ट, सोया चंक्स न्यूट्री, हरी मिर्च, लहसुन पेस्ट, टोमैटा सॉस, प्याज, येलो बटर, तेल, काली मिर्च, नमक, मीट मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, किचन किंग मसाला, चाय पत्ती, देगी मिर्च, सॉय सॉस, टोमैटो प्यूरी, हरा धनिया, कुलचा |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Punjabi Style Nutri Kulcha Recipe in Hindi with your friends.