आज हम आपको बैज़ल चिकन रेसिपी (Basil chicken Recipe) बता रहे है। जिसे हल्के ओरिएंटल फ्लेवर और बैज़ल पत्तों की महक के साथ चिकन को टॉस करके बनाया जाता है।
Basil Chicken Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
बैज़ल चिकन की सामग्री |
|
500 ग्राम चिकन , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून प्लेन शुगर |
1/2 लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून ओएस्टर सॉस |
एक छोटी (बारीक कटी) प्याज़ | 1 टेबल स्पून सोया सॉस |
5 (पेस्ट) हरी और लाल मिर्च | स्वादानुसार काली मिर्च |
3 टेबल स्पून कुकिंग ऑयल | स्वादानुसार फिश सॉस |
25 बैज़ल के पत्ते |
बैज़ल चिकन बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले पैन में तेल तेज गर्म कर लें। फिर उसमें लहसुन डालकर ब्राउन होने तक भुनें और फिर उसमें चिली पेस्ट, चीनी और प्याज डालें। |
Step 2: अब जैसे ही प्याज़ पारदर्शी होने लगे, तो उसमें कटा हुआ मीट डालकर पकने तक कुक करें। |
Step 3: अब जब सहीस पकने लगे तो उसमें थोड़ा पानी (30 मिली) डालें। और फिर सॉस (सोया, ओएस्टर और फिश) और काली मिर्च मिलाएं। |
Step 4: फिर जब चिकन पूरी तरह से पक जाए, तो इसमें बैज़ल के पत्ते डाल दें। अंत में गर्मा-गर्म परोसें। |
रेसिपी नोटध्यान रहे सॉस डालने से पहले चिकन को पूरी तरह से पकने दें (ध्यान रहे कि चिकन को ज़्यादा न पकाएं)। फिर आखिर में बैज़ल के पत्ते डालें और आंच बंद कर दें, जितना जल्दी आप कर सकते हैं। ध्यान रखे की बैज़ल ताज़ी हो जिससे स्वाद अच्छा आएगा। जितना संभव हो फ्रेश सर्व करें और सादे चावलों के साथ परोसें। |
Key Ingredients:लहसुन, चिकन, प्याज़, हरी और लाल मिर्च, कुकिंग ऑयल, प्लेन शुगर, ओएस्टर सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च, फिश सॉस, बैज़ल के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Basil Chicken Recipe in Hindi with your friends.