आज हम आपको इडली बर्गर रेसिपी (Idli Burger Recipe) बता रहे है। इस बर्गर को साउथ इंडियन ट्विस्ट देकर बनाया गया है। इस बर्गर में लगने वाली पैटी को चावल इडली से बनाया गया है और इसके स्वाद को टैंगी चटनी काफी बढ़ा देती है।
Idli Burger Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
इडली बर्गर की सामग्री – Ingredients for Idli Burger |
|
6 इडली | 4 टी स्पून पुदीने और हरे धनिए की चटनी |
3 टमाटर, कटा हुआ | 4 प्याज, कटा हुआ |
1 कप तेल | |
कटलेटस के लिए: | |
2 कप कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर और आलू) | 1 टी स्पून मैदा |
एक चुटकी हल्दी | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1/2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 टेबल स्पून हरे धनिये के पत्ते, टुकड़ों में कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | शैलो फ्राई करने के लिए तेल |
इडली बर्गर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तेल गर्म करके इडली को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। ध्यान रहे कि इडली बाहर से यह क्रिस्पी और अंदर से नरम हो। |
2: अब इडली के एक साइड पर चटनी लगाएं। |
3: फिर कटी हुई सब्जियों को उबाल लिजिएं। इनका पानी निकालकर ठंडा होने दीजिये। |
4: अब इसे अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर भूनें और फिर इसे ठंडा होने दीजिये। |
5: फिर सब्जियों और प्याज के मिश्रण को मैश कर लें। अब इसमें हरा धनिया, नमक और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
6: अब इडली के साइज के ही कटलेट बनाकर गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई कर लें। |
7: बर्गर को कैसे असेंबल करें: पहले कटलेट को बीच में लगाएं और फिर इसमें इसी के साथ टमाटर और प्याज के स्लाइस लगा लें। |
Key Ingredients:पुदीने और हरे धनिए की चटनी, इडली, प्याज, टमाटर, कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर और आलू), तेल, हल्दी, मैदा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, नमक, हरे धनिये के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Idli Burger Recipe in Hindi with your friends.