आज हम आपको खीरा पालक रायता रेसिपी (Cucumber and spinach raita Recipe) बता रहे है। एक बाउल रायता गर्मी के मौसम में काफी मजेदार लगता है, खीरे और पालक से बनने वाला यह शानदार रायता काफी ही रिफ्रेशिंग लगता है। यह आपके नियमित खाने को भी मजेदार और स्वादिष्ट बनाएंगा।
Cucumber and Spinach Raita Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
खीरा पालक रायता की सामग्री – Ingredients for Cucumber and Spinach Raita |
|
1 बाउल दही | 1/2 छोटा प्याज |
1/2 छोटा खीरा | 2 टेबल स्पून पालक का उबाला हुआ पेस्ट |
1/2 प्याज | पिसा हुआ जीरा स्वाद के लिए |
नमक | काली मिर्च |
खीरा पालक रायता बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दही के बाउल में कटे हुए खीरा और प्याज़ डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
2: फिर इसके बाद उबले हुए पालक का पेस्ट डालकर सारी चीजों को एक साथ मिला लिजिएं। |
3: अब सबसे आखिर में इसमें अपने स्वादानुसार पीसा हुआ जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें। |
4: फिर इसे ठंडा करके सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, दही, पालक का उबाला हुआ पेस्ट, खीरा, पिसा हुआ जीरा स्वाद के लिए, प्याज, काली मिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cucumber and Spinach Raita Recipe in Hindi with your friends.