आज हम आपको कुलचा नान रेसिपी (Kulcha Naan Recipe) बता रहे है। यह मूल रूप से एक भारतीय फलैटब्रेड है, इसे मैदे से तैयार किया जाता है और इसके ऊपर काले तिल होते हैं। इसे चटपटे छोले, पुदीने की तीखी चटनी के साथ सर्व करें और स्वादिष्ट भोजन का मजा लें।
Kulcha Naan Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कुलचा नान की सामग्री – Ingredients for Kulcha Naan |
|
1/2 कप मैदा | 1 टेबल स्पून दही |
1 टेबल स्पून हरा धनिया | एक चुटकी बेकिंग सोडा |
1 टी स्पून काले तिल | 1/4 टी स्पून नमक |
1/2 टी स्पून चीनी | 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर |
1/2 टी स्पून तेल |
कुलचा नान बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, दही, तेल और बेकिंग सोडा डालकर आटा गूंथ लें। अब इसे 2 घंटे के लिए अलग रख दें। |
2: फिर लोई लेकर इसे बराबर भागों में बांट लें. अब हर भाग को बेलकरइसके ऊपर तिल और धनिया छिड़कें। |
3: फिर एक नॉन स्टिक तवे पर कुलचे को बेल कर डालें। |
4: अब कुलचे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक पकाएं। |
5: अंत में इसे छोले, पुदीने की चटनी और प्याज के छल्ले के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:दही, मैदा, बेकिंग सोडा, हरा धनिया, नमक, काले तिल, बेकिंग पाउडर, चीनी, तेल |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kulcha Naan Recipe in Hindi with your friends.