आज हम आपको कीटो फ्राइड राइस रेसिपी (Keto Fried Rice Recipe) बता रहे है। यह कीटो डाइट में बनाने में सबसे आसान व्यंजनों में से एक है। इस रेसिपी की सबसे बढ़िया बात यह है कि यह पूरी तरह से प्लांट बेस्ड है, इसलिए शाकाहारी लोग भी इस डिश का मजा ले सकते हैं।
Keto Fried Rice Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कीटो फ्राइड राइस की सामग्री – Ingredients for Keto Fried Rice |
|
2 फूल गोभी, कद्दूकस | 2 टेबल स्पून जैतून का तेल |
200 ग्राम बीन्स | 250 ग्राम प्याज |
250 ग्राम ब्रोकली | 200 ग्राम जुकीनी |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून काली मिर्च |
1 टी स्पून सोया सॉस | 1 टी स्पून सिरका |
कीटो फ्राइड राइस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ब्रोकली, प्याज, बीन्स और जुकीनी को काट लें। |
2: अब एक सॉस पैन में जैतून के तेल में सब्जियों को मध्यम आंच पर भूनें। |
3: फिर काली मिर्च, नमक, सोया सॉस और सिरका डालें। |
4: अब सब्जियां पक जाने के बाद कद्दूकस की हुई फूलगोभी डालें। |
5: फिर कद्दूकस की हुई गोभी पक जाने के बाद आपकी डिश तैयार है। |
6: अंत में इसे हरे प्याज से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:जैतून का तेल, फूल गोभी, प्याज, बीन्स, जुकीनी, ब्रोकली, काली मिर्च, नमक, सोया सॉस, सिरका |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Keto Fried Rice Recipe in Hindi with your friends.