आज हम आपको मटन बेलीराम रेसिपी (Mutton Beliram Recipe) बता रहे है। मटन बेलीराम डिश का नाम महाराजा रंजीत सिंह की किचन के उस समय के शेफ बेलीराम के नाम पर जो उस दौरान बेस्ट कुक थे, रखा गया है। ऐसा बोला जाता है कि महाराजा ने इस डिश से खुश होकर इसको गोश्त बेलीराम नाम दिया था और इस डिश को इसी नाम से सर्व किया जाने लगा।
Mutton Beliram Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मटन बेलीराम की सामग्री – Ingredients for Mutton Beliram |
|
500 gms मटन | 4 टेबल स्पून देसी घी |
2 टेबल स्पून साबुत धनिया | दही |
2 पीस प्याज | 2 टी स्पून अदरक |
2 टी स्पून लहसुन | 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
3-4 पीस लौंग | 4-5 पीस हरी इलाइची |
4 पीस दालचीनी स्टिक | स्वादानुसार नमक |
गार्निशिंग के लिए ताजा हरा धनिया |
मटन बेलीराम बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े बाउल में स्लाइस्ड प्याज, दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन, हरी इलाइची, लौंग, दालचीनी स्टिक नमक और कालीमिर्च डालकरअच्छे से मिक्स कर लें। |
2: फिर इसमें मटन के टुकड़े डालकर सब पर इस मसालें को लगा लें। फिर इसे कम से कम 2 घंटे के लिए मैरीनेट होने दीजिये। |
3: अब एक भारी तली वाला पैन घी गर्म करके साबुत धनिया डालकर 15 से 20 मिनट के लिए भूनें, फिर इसमें मैरीनेटिड मटन डालें। |
4: फिर इस मैरीनेशन को तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि इसका लिक्विड उबलने न लग जाएँ। |
5: फिर आंच को कम करके ढक दीजिये और मटन को कम आंच पर पकाएं, इसे आप बीच बीच में हिलाते रहें। |
6: अब इस ढक्कन को हटाकर आंच को मीडियम कर दीजिये, फिर इसे तेल अलग होने तक भूनें, ध्यान रहे यह सेमी ड्राई होना चाहिए। |
7: अंत में इसे हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:देसी घी, मटन, दही, साबुत धनिया, अदरक, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन, हरी इलाइची, लौंग, नमक, दालचीनी स्टिक, ताजा हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Beliram Recipe in Hindi with your friends.
Bahati achhi jankari di hai apane
Thanks for your valuable feedback.