आज हम आपको फुल्का टाको रेसिपी (Phulka Tacos Recipe) बता रहे है। हर किसी को मैक्सिकन टाको पसंद होते हैं। आपके मुंह में राजमा के साथ मिर्च और चटपटे मसाले पानी ला देते हैं। यहां काफी आसान टाको डिश को नरम चपाती से बनाया गया है।
Phulka Tacos Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
फुल्का टाको की सामग्री – Ingredients for Phulka Tacos |
|
कचुम्बर सलाद के लिए: | |
1 टेबल स्पून प्याज (चौकोर टुकड़ों में काटा हुआ) | 1 टेबल स्पून खीरा (चौकोर टुकड़ों में काटा हुआ) |
1 टेबल स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून टमाटर (चौकोर टुकड़ों में काटा हुआ) |
1 टेबल स्पून ताजा धनिया | स्वादानुसार नींबू का रस |
1/2 टी स्पून नमक | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
1/2 टी स्पून चाट मसाला | |
टाकोस स्टफिंग के लिए: | |
2 टेबल स्पून जैतून का तेल | 1/2 टी स्पून जीरा |
1 टेबल स्पून प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टेबल स्पून टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
5 टेबल स्पून राजमा, उबला हुआ | 2 टेबल स्पून सोया (कुचला हुआ) |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार काली मिर्च |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर | 1 टेबल स्पून मक्खन, बिना नमक के |
1 फ्रेंच धनिया | 2-3 लेट्यूस |
2 टेबल स्पून चेडर चीज़ |
फुल्का टाको बनाने की विधि |
राजमा स्टफिंग के लिए: |
1: सबसे पहले नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करके जीरा, प्याज और लहसुन डालकर 1 से 2 मिनट मीडियम आंच पर भून लें। |
2: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, ताजा कटा टमाटर, गरम मसाला, नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके मीडियम आंच पर 2 मिनट तक भून लें। |
3: अब क्रश्ड सोया और उबले हुए राजमा डालकर मिक्स करके मीडियम आंच पर 3 मिनट के लिए पकाएं, फिर इसे बीच बीच में लगातार चलाते रहे। फिर जब यह तैयार हो जाए तो एक तरफ रख दीजिये। |
नरम फुल्का टाको के लिए: |
1: पहले फुल्के पर लैट्यूस लगाकर इस पर 3 बड़े चम्मच राजमा के मिक्चर के साथ कचुंबर सैलेड रखें। |
2: अब 2 बड़े चम्मच चीज सॉस और 2 बड़े चम्मच कददूकस चेडर चीज डालकर फुल्के को फोल्ड करके इसे लकड़ी की क्लिप से उठाएं और इसका मजा लिजिएं। |
Key Ingredients:खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस, ताजा धनिया, जैतून का तेल, चाट मसाला, प्याज, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, राजमा, सोया, काली मिर्च , नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, मक्खन, जीरा पाउडर, लेट्यूस, चेडर चीज़, फ्रेंच धनिया |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Phulka Tacos Recipe in Hindi with your friends.