आज हम आपको प्रॉन इन एक्स ओ सॉस रेसिपी (Prawn in XO Sauce Recipe) बता रहे है। आपको यह यम्मी प्रॉन रेसिपी काफी पसंद आएगी। इस रेसिपी में प्रॉन्स को एक्सओ सॉस के साथ ऑस्टर सॉस और डार्क सॉय में टॉस करके बनाया जाता है, अगर आप सीफूड खाने के शौकीन हैं तो एक बार इस डिश को जरूर ट्राई करें।
Prawn in XO Sauce Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
प्रॉन इन एक्स ओ सॉस की सामग्री – Ingredients for Prawn in XO Sauce |
|
160 ग्राम प्रॉन (डाइस्ड) | 5 ग्राम लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ |
5 ग्राम सेलेरी, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 ग्राम लाल मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
10 ग्राम मिर्च का पेस्ट | 5 ml (मिली.) डार्क सोया पेस्ट |
5 ग्राम आलू स्टार्च | 10 ml (मिली.) रिफाइंड तेल |
5 ग्राम नमक | 6 ग्राम चिकन मसाला |
1 ग्राम सफेद मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 ग्राम ब्रेकफास्ट शुगर |
10 ग्राम हरी प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 10 ml (मिली.) एक्सओ सॉस |
5 ग्राम काला नमक | 5 ml (मिली.) कुकिंग वाइन |
5 ml (मिली.) ऑस्टर सॉस |
प्रॉन इन एक्स ओ सॉस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सभी सामग्री और सब्जियों को काटकर तैयारी शुरू करें। |
2: फिर रिफाइंड तेल में प्रॉन्स को फ्राई कर लें। अब सारे कुकिंग ऑयल और सब्जियों को एक कड़ाही में डालें। |
3: अब सभी सॉस और सीजनिंग को कडाही में डालें। |
4: फिर फ्राई गार्लिक और हरी प्याज से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:लहसुन, प्रॉन (डाइस्ड), लाल मिर्च, सेलेरी, डार्क सोया पेस्ट, मिर्च का पेस्ट, रिफाइंड तेल, आलू स्टार्च, चिकन मसाला, नमक, ब्रेकफास्ट शुगर, सफेद मिर्च, एक्सओ सॉस, हरी प्याज, कुकिंग वाइन, ऑस्टर सॉस, काला नमक |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Prawn in XO Sauce Recipe in Hindi with your friends.