आज हम आपको बादाम और गुलकंद की कुल्फी रेसिपी (Badam aur Gulkand Ki Kulfi Recipe) बता रहे है। फेस्टिवल के हिसाब से यह परफेक्ट रेसिपी है। यह एक ऐसा इंडियन डिजर्ट है आप जिसे कभी ना बोल नहीं सकते, यह खाने में ठंडी, स्वीट, रिफ्रेशिंग और बहुत ही यम्मी होती है। यह कुल्फी गुलकंद, बादाम, गुलाब की पंखुड्डियों के साथ मावा, चीनी और केसर से तैयार की जाती है। यह काफी आसान रेसिपी है आप जिसे किसी भी त्योहार के मौके पर आसानी से बना सकते हैं।
Badam aur Gulkand Ki Kulfi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
बादाम और गुलकंद की कुल्फी की सामग्री – Ingredients for Badam aur Gulkand Ki Kulfi |
|
200 gms साबुत बादाम | 40 ग्राम गुलाब की पट्टी |
1.5 लीटर दूध | 80 ग्राम मावा |
70 ग्राम चीनी | थोड़ा सा केसर |
बादाम और गुलकंद की कुल्फी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले बादाम को हल्का सा उबालकर छील लिजिएं और फिर 90 प्रतिशत बादाम का पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 2: अब गुलाब की पंखुड्डियों को पानी से धोकर इन्हे चीनी के साथ गाढ़ा होने तक पकने दीजिये। |
Step 3: अब एक छोटे बाउल में गर्म दूध के अंदर केसर को घोल लिजिएं। |
Step 4: फिर दूध को उबालें और फिर जब यह 40 प्रतिशत तक कम हो जाए तब इसमें कददूकस करके मावा, चीनी, बादाम का पेस्ट और केसर डालकर तब तक पकाएं जब तक की मावा पूरा घुल न जाए। |
Step 5: अब इस मिश्रण को कुल्फी के कोन्स में डाल लें, फिर इसमें कटे हुए बादाम, गुलाब की पंखुड्डियां डालकर फ्रिजर में रख दीजिये। अंत में इसे रबड़ी और फलूदा के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गुलाब की पट्टी, साबुत बादाम, मावा, दूध, केसर, चीनी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Badam aur Gulkand Ki Kulfi Recipe in Hindi with your friends.