आज हम आपको बादाम और गुलाब खीर रेसिपी (Almond and Rose Kheer Recipe) बता रहे है। आप इस स्वादिष्ट खीर को होली के इस खास त्योहार पर बना सकते हैं। यह जल्दी तैयार होने वाली डिश है, जिसे कुछ सिम्पल सी सामग्री गुलाब जल, बादाम, चावल, गुलाब की पंखुड्डियों, चीनी और दूध से तैयार किया जाता है। आप इसे किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं।
Almond and Rose Kheer Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बादाम और गुलाब खीर की सामग्री – Ingredients for Almond and Rose Kheer |
|
2 लीटर दूध, full cream | 120 ग्राम चावल |
40 ग्राम ग्रेन शुगर | कुछ बूंदें गुलाब जल |
10 ग्राम सुखी गुलाब की पंखुडियां | 100 ग्राम बादाम |
25 ग्राम बादाम सिल्वर |
बादाम और गुलाब खीर बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिएं। |
Step 2: फिर एक पैन में दूध उबलने के बाद इसकी आंच कम कर दें और दूध को आधा होने तक पकने दें। |
Step 3: अब चावल का पानी निकाल लें और इसे दूध में डालकर धीमी आंच पर पूरी तरह पकने तक और गाढ़े होने तक पका लें। |
Step 4: फिर इसमें कटे हुए बादाम डालकर इसे 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें, फिर इसमें चीनी डालें। |
Step 5: अब इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिएं। फिर एक बार जब यह ठंडी हो जाए तब इसमें गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें। इसे सर्व करने से पहले फ्रिज में रखें। |
Step 6: अब 180 डिग्री पर बादाम सिल्वर को ओवन में 5 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें। |
Step 7: अंत में सर्व करने से पहले इसे सिल्वर और सूखी गुलाब की पंखुड्डियों से गार्निश कीजिएं। |
Key Ingredients:चावल, दूध, गुलाब जल, ग्रेन शुगर, बादाम, सुखी गुलाब की पंखुडियां, बादाम सिल्वर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Almond and Rose Kheer Recipe in Hindi with your friends.