आज हम आपको मूंगलेट रेसिपी (Moonglet Recipe) बता रहे है। यह प्रोटीन और का फाइबर एक अच्छा स्रोत है, आप अपने आहार में मूंगदाल के साथ पोषक तत्वों को भर सकते हैं। यकीनन मूंगलेट एक काफी गिल्ट फ्री और हेल्दी स्नैक है।
Moonglet Recipe
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
मूंगलेट की सामग्री – Ingredients for Moonglet |
|
200 gms धुली मूंग दाल | पानी (भिगोने और पीसने के लिए) |
स्वादानुसार नमक | 4 हरी मिर्च |
बेकिंग सोडा | 1 टी स्पून तेल (पैनकेक के लिए) |
1 बड़ा प्याज | 1 टमाटर |
1 शिमला मिर्च | 2 टेबल स्पून ताजा हरा धनिया |
मूंगलेट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पानी में मूंग की दाल को 30 मिनट के लिए भिगो दीजिये। |
2: फिर 30 मिनट के बाद एक्ट्रा पानी निकालकर दाल को 150 मिलीलीटर पानी, 1 हरी मिर्च और नमक के साथ पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। |
3: अब एक पैन में आधा छोटा चम्मच तेल गर्म कर लें। |
4: फिर इसमें बैटर डालकर समान रूप से फैला लें। आप यह सुनिश्चित करें कि इसे फैलाते वक्त बैटर को थोड़ा मोटा रखें। |
5: अब एक बार जब इस पर बुलबुले दिखाई देने लग जाये तब कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, ताजा धनिया और कटी हुई शिमला मिर्च डालें। |
6: फिर इस पर टॉपिंग को धीरे से दबाएं। |
7: अब दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें, ध्यान रहे हर साइड को सिकने में लगभग 4 मिनट का समय लगता है। |
8: फिर इसे दूसरी साइड को सेकने के लिए पलटे और दूसरी तरफ से भी मीडियम आंच पर सेंक लें। |
9: लिजिएं आपका सुपर हेल्दी और स्वादिष्ट मूंगलेट सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:पानी (भिगोने और पीसने के लिए), धुली मूंग दाल, हरी मिर्च, नमक, तेल (पैनकेक के लिए), बेकिंग सोडा, टमाटर, प्याज, ताजा हरा धनिया, शिमला मिर्च |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Moonglet Recipe in Hindi with your friends.