आज हम आपको आमंड सिनमन टार्ट रेसिपी (Almond Cinnamon Tart Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है, इसे क्रंची बादाम फलेक्स, नमकीन बिस्कुट और टाॅफी साॅस से तैयार किया जाता है। हर कोई इसे खाने के बाद खुश हो जाएगा।
Almond Cinnamon Tart Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
आमंड सिनमन टार्ट की सामग्री – Ingredients for Almond Cinnamon Tart |
|
1 कप बादाम फ्लेक्स | 150 ग्राम नमकीन बिस्कुट |
2 ग्राम दालचीनी पाउडर | 200 ग्राम पीसी चीनी |
200 ml (मिली.) ताजा क्रीम | 60 ग्राम अनसाल्टेड मक्खन |
आमंड सिनमन टार्ट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 4 मिनट के लिए बादाम को सुनहरा होने तक भून लें। |
2: फिर टॉफी सॉस के लिए चीनी को कैरमलाइज करने के बाद 40 ग्राम मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
3: अब बिस्कुट क्रंबल के लिए, बिस्कुट को क्रश कर लें और फिर इसके साथ 20 ग्राम मक्खन मिला लें। फिर इस मिश्रण को 6 इंच के सांचे में फैलाकर 10 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें। |
4: फिर एक मिक्सिंग बाउल में भुने हुए बादाम स्लाइस और टॉफी सॉस को मिलाकर इस मिक्सचर को मोल्ड में बिस्कुट क्रम्बल के ऊपर डालें। |
5: अब 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए एक प्रीहीटेड ओवन में मोल्ड को सेट कीजिए। |
6: फिर बेक होने के बाद टार्ट को मोल्ड से निकालकर वनीला बीन आइसक्रीम के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:नमकीन बिस्कुट, बादाम फ्लेक्स, पीसी चीनी, दालचीनी पाउडर, अनसाल्टेड मक्खन, ताजा क्रीम |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Almond Cinnamon Tart Recipe in Hindi with your friends.