आज हम आपको ओट्स और चॉकलेट चिप वाॅफल रेसिपी (Oats And Chocolate Chip Waffles Recipe) बता रहे है। यह एक काफी बढ़िया डिजर्ट रेसिपी है। सुपर क्विक और आसान वाॅफ़ल बिल्कुल शुगर.फ्री हैं और हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
Oats And Chocolate Chip Waffles Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
ओट्स और चॉकलेट चिप वाॅफल की सामग्री – Ingredients for Oats And Chocolate Chip Waffles |
|
1 1/2 कप रोल ओट्स | 1/2 कप शुगर फ्री डार्क चॉकलेट |
1/4 कप मैदा | 3/4 कप चीनी का विकल्प |
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर | 2 अंडे |
1 टी स्पून वेनिला एसेंस | आवश्यकतानुसार दूध |
2 टेबल स्पून मक्खन (ग्रीसिंग के लिए), पिघला हुआ |
ओट्स और चॉकलेट चिप वाॅफल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले 1 कप ओट्स को सूखा भूनकर ठंडा कर लें और फिर एक महीन पाउडर में पीस लिजिएं। |
2: फिर मैदा और चीनी का विकल्प, एक-एक करके बाउल में लेकर बेकिंग पाउडर, ओट्स पाउडर और बचा हुआ ओट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: अब इसके बीच में एक होल बनाकर उसमें अंडे तोड़ें। फिर वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें धीरे-धीरे दूध डालते हुए और फेंटते हुए एक स्मूद बैटर बना लिजिएं। |
4: फिर 2 बड़े चम्मच मक्खन डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर चॉकलेट चिप्स डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
5: अब वाॅफल आयन को गरम कर लें, फिर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना करके इसमें थोड़ा सा बैटर डालकर इसे ढंक दें और फिर 2 से 3 मिनट या दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक पका लें। फिर वाॅफल को आयरन से निकालकर एक सर्विंग प्लेट पर रखें। |
6: फिर इसी तरह और अधिक वाॅफल बना लें। |
7: अब हर वाॅफल को छोटे वर्गों में काट लें और अंत में मेपल सिरप के साथ तुरंत सर्व करें। |
Key Ingredients:रोल ओट्स, शुगर फ्री डार्क चॉकलेट, मैदा, चीनी का विकल्प, बेकिंग पाउडर, अंडे, मक्खन (ग्रीसिंग के लिए), दूध, वेनिला एसेंस |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats And Chocolate Chip Waffles Recipe in Hindi with your friends.