आज हम आपको कॉर्न एंड रॉ मैंगो सैलेड रेसिपी (Corn and Raw Mango Salad Recipe) बता रहे है। कॉर्न को बेल पेपर, हरी प्याज, एवोकाडो, कच्चे आम, टेरी टमाटर, हर्ब और सेलेरी डालकर एक काफी रिफ्रेशिंग सैलेड बनाया जाता है, आप इस सैलेड को केवल 20 मिनट में बना सकते हैं।
Corn and Raw Mango Salad Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
कॉर्न एंड रॉ मैंगो सैलेड की सामग्री – Ingredients for Corn and Raw Mango Salad |
|
1 कप भुट्टे के दाने | 1 टेबल स्पून प्याज |
3 टेबल स्पून हरी प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 लाल शिमला मिर्च |
1 टेबल स्पून कच्चा आम (टुकड़े) | 1/2 टेबल स्पून सेलेरी स्टॉक (टुकड़े) |
6 चेरी टमाटर | 1 टेबल स्पून पाइनएप्पल (टुकड़े) |
1 पासर्ले, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून हरा धनिया |
4 बैजल के पत्ते | 7-8 ब्लैक ऑलिव |
2 टी स्पून नींबू का रस | 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल |
1/2 टी स्पून काला नमक | 1/2 टी स्पून सफेद मिर्च पाउडर |
3-4 टाको शेल |
कॉर्न एंड रॉ मैंगो सैलेड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले नमक वाले पानी में कॉर्न को हल्का सा उबाल लिजिएं, ध्यान रहे इन्हे ओवरकुक न करें। |
2: फिर इनको छानकर एक तरफ रखकर ठंडा होने दीजिये। |
3: अब हरी प्याज, प्याज, कच्चा आम, लाल शिमला मिर्च, एवोकाडो, सेलेरी और पाइनएप्पल इन सभी चीजों को कॉर्न के बराबर सभी चीजों में काट लें। |
4: फिर चेरी टमाटर को आधा काट लिजिएं और अब हरा धनिया, पासर्ले और बैजल के पत्तों को सब्जियों में डाले। |
5: अब कालीमिर्च और स्वादानुसार नमक छिड़के। |
6: फिर इसमें जैतून का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। |
7: अंत में इसे बाउल या टाको शेल में डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, भुट्टे के दाने, लाल शिमला मिर्च, हरी प्याज, सेलेरी स्टॉक (टुकड़े), कच्चा आम (टुकड़े), पाइनएप्पल (टुकड़े), चेरी टमाटर, हरा धनिया, पासर्ले, ब्लैक ऑलिव, बैजल के पत्ते, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, सफेद मिर्च पाउडर, काला नमक, टाको शेल |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Corn and Raw Mango Salad Recipe in Hindi with your friends.