आज हम आपको चॉकलेट आमंड रम बॉल रेसिपी (Chocolate Almond Rum Ball Recipe) बता रहे है। यह क्रिसमस के अवसर पर एक एकदम शानदार ट्रीट है। आपको इस स्वीट में चॉकलेट और बादाम का परफेक्ट बैलेंट मिलेगा।
Chocolate Almond Rum Ball Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
चॉकलेट आमंड रम बॉल की सामग्री – Ingredients for Chocolate Almond Rum Ball |
|
250 gms चॉकलेट स्पॉज एगलेस | 100 ग्राम डार्क चॉकलेट |
150 ग्राम सिंगल क्रीम | 100 ग्राम बादाम |
100 ग्राम कैस्टर शुगर | 10 ग्राम इंस्टेंट कॉफी पाउडर |
15 ml (मिली.) डार्क रम |
चॉकलेट आमंड रम बॉल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में क्रीम को गर्म कर लें, क्रीम में एक उबाल आने के बाद आंच से हटा लिजिएं। फिर इसमें मिक्स चॉकलेट कर लें और एक तरफ हल्का सा ठंडा होने दें। |
2: अब बादाम को ओवन में 8 से 10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर टोस्ट करें और इन्हें रफली चॉप कर लिजिएं। |
3: फिर एक पैन में कैस्टर शुगर को गर्म करके कैरमलाइज कर लें। अब इसमें कटे हुए बादाम डालें और इसे पाचर्मेंट पेपर पर डालें। फिर नोगट को एक रोलिंग पिन से दरदरा क्रश कर लिजिएं। |
4: अब एक मिक्सिंग बाउल में चॉकलेट स्पॉंज को ब्रेड क्रंब वाली स्थिति तक क्रम्ब कर लें। फिर इसमें आधा चॉकलेट गनाश, रम और इंस्टेंट कॉफी पाउडर पानी में घुला हुआ डालकर हाथों से मिक्स कर लें। |
5: फिर इसमें दो तिहाई आमंड नोगट क्रश करके डालें और अब इस मिश्रण से 30 से 40 ग्राम राउंड बॉल्स बनाकर फ्रिज में रख दीजिये। |
6: अब एक बार जब यह पूरी तरह से सेट हो जाएं तब रम बॉल्स को बचे हुए चॉकलेट गनाश में कोट कर लें। |
7: अंत में आमंड नोगट से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:डार्क चॉकलेट, चॉकलेट स्पॉज एगलेस, बादाम, सिंगल क्रीम, इंस्टेंट कॉफी पाउडर, कैस्टर शुगर, डार्क रम |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chocolate Almond Rum Ball Recipe in Hindi with your friends.