आज हम आपको सोया मूंग भाजी रेसिपी (Soy Moong Bhaji Recipe) बता रहे है। यह एक स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है, इसे हरी मूंग दाल और सोया बीन के बैटर से बनाया जाता है। इन्हें कैचप या अपनी मनपसंद चटनी के साथ जब चाहे तब बनाकर खा सकते हैं।
Soy Moong Bhaji Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
सोया मूंग भाजी की सामग्री – Ingredients for Soy Moong Bhaji |
|
200 ग्राम साबुत हरी मूंग दाल | 100 ग्राम सोयाबीन |
3 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 3 हरी मिर्च |
स्वादानुसार नमक | रिफाइंड तेल डीप फ्राई करने के लिए |
सोया मूंग भाजी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हरी मूंग और सोयाबीन मिला लें। |
2: फिर रात भर पानी में भिगोएं, फिर पूरा पानी निकाल लिजिएं। |
3: अब इसे दरदरा पीस के बैटर बना लिजिएं। |
4: फिर हरी मिर्च और प्याज को बारीक काट लिजिएं। |
5: अब इन्हे बैटर में नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
6: फिर गर्म तेल में चम्मच में बैटर डालकर भाजी को क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। |
7: अंत में इन्हे टोमैटो कैचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:सोयाबीन, साबुत हरी मूंग दाल, हरी मिर्च, प्याज, रिफाइंड तेल डीप फ्राई करने के लिए, नमक |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Soy Moong Bhaji Recipe in Hindi with your friends.