आज हम आपको काला चना दाल फ्राई रेसिपी (Kala Chana Dal Fry Recipe) बता रहे है। इसको आप ब्रेकफास्ट या लंच में बना सकते है।
Kala Chana Dal Fry Indian Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
काला चना दाल फ्राई की सामग्री |
|
150 ग्राम काला चना दाल | 4 टेबल चम्मच तेल |
1 छोटा प्याज | 1 छोटा टमाटर |
स्वाद के अनुसार नमक | 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर |
1 बड़ा चम्मच जीरा | 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट |
बारीक़ कटी हुई धनिया पत्तियां |
काला चना दाल फ्राई बनाने की विधि – Kala Chana Dal Fry Veg Recipe |
Step 1: सबसे पहले काले चनो को 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। |
Step 2: अब पानी निकालें और इसे 10 मिनट तक 1 कुकर की सीटी आने तक उबाल लें, उसके बाद गैस को धीमा कर दें और इसे 10 मिनट तक और रखें। अब गैस बंद कर दें। |
Step 3: अब एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें। अब प्याज डालें और भूरा होने तक तलें। |
Step 4: अब टमाटर, अदरक-लहसून का पेस्ट, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह से पका लें। |
Step 5: अब इसमें उबला हुआ काला चना और थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट के लिए पका ले अब बारीक़ कटी हुई धनिया पत्ती डालें और ढक दें और 5 मिनट तक और पका लें। अब गैस बंद कर दें और सर्व करें। |
Key Ingredients:काला चना दाल, तेल. प्याज, टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर, जीरा, अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पत्तियां |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kala Chana Dal Fry Recipe in Hindi with your friends.