आज हम आपको क्रिसमस पुडिंग रेसिपी (Christmas Pudding Recipe) बता रहे है। क्रिसमस का त्योहार जल्द ही आने वाला है उसके लिए यह आसान पुडिंग काफी अच्छा विकल्प है। आपको इसमें ड्राई फ्रूट्स और नट्स की गुडनेस मिलेगी।
Christmas Pudding Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 24 घंटे |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 घंटे 15 मिनट |
क्रिसमस पुडिंग की सामग्री – Ingredients for Christmas Pudding |
|
150 ग्राम उबला हुआ पानी | 170 ग्राम रम |
240 ग्राम ब्लैक करंट | 185 ग्राम काली किशमिश |
185 ग्राम सुल्ताना | 185 ग्राम प्रून्स |
200 ग्राम अंजीर | 50 ग्राम ब्राउन शुगर |
50 ग्राम लाल चेरी | 250 ग्राम मक्खन |
300 ग्राम ब्राउन शुगर | 100 ग्राम चॉकलेट |
10 ग्राम वेनिला एसेंस | 150 ग्राम खजूर, कटा हुआ |
320 ग्राम आटा | 20 ग्राम कोको पाउडर |
180 ग्राम अंडे | 2 ग्राम बेकिंग पाउडर |
2.5 ग्राम दालचीनी पाउडर | 2.5 ग्राम गरम मसाला |
3 ग्राम इलायची पाउडर |
क्रिसमस पुडिंग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ब्लैक करंट, सुलताना, काली किशमिश, अंजीर, प्रुन्स, रम और ब्राउन शुगर को एक मिक्सिंग बाउल में अच्छे से मिलाकर इसे 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। |
2: इसमें 24 घंटे के बाद खजूर, आटा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर, मसाले, मक्खन और अंडों के साथ भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण को इसमें मिला लें। |
3: फिर पुडिंग मोल्ड में मक्खन लगाकर चिकना करके पुडिंग मिश्रण को मोल्डस में डालें। |
4: अब इसे डबल बॉइलर में 140 डिग्री पर 60 मिनट के लिए बेक कर लें। |
5: फिर एक बार जब पुडिंग पककर तैयार हो जाए तब इसे पैन से निकालकर एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दीजिये। |
6: आप इसे आइसिंग रैप से कवर करें जिससे यह नरम रहे। |
Key Ingredients:रम, पानी, काली किशमिश, ब्लैक करंट, प्रून्स, सुल्ताना, ब्राउन शुगर, अंजीर, मक्खन, लाल चेरी, चॉकलेट, ब्राउन शुगर, खजूर, वेनिला एसेंस, कोको पाउडर, आटा, बेकिंग पाउडर, अंडे, गरम मसाला, इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Christmas Pudding Recipe in Hindi with your friends.