Braised Lamb Shanks Recipe in Hindi
Dinner Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Non Veg Recipes

Braised Lamb Shanks Recipe – ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स रेसिपी – Non Veg Recipes

आज हम आपको ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स रेसिपी (Braised Lamb Shanks Recipe) बता रहे है। लैंब शैंक्स भेड़ के घुटनों के हिस्से को कहते है जिन्हें पूरी तरह ब्रेज़्ड करके बनाते है। ब्रेज़्ड लैम्ब शैंक्स की इस डिश में लैंब शैंक्स को अजवाइन, गाजर, रोजमेरी और प्याज़ के साथ पकाया जाता है। इसमें इसके बाद व्हाइट वाइन डालते है।

Braised Lamb Shanks Recipe in Hindi

पकाने का समय: 2 घंटे 20 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 2 घंटे 35 मिनट

ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स की सामग्री – Ingredients for Braised Lamb Shanks

8 लैंग शैंक्स 2 टेबल स्पून जैतून का तेल
2 बड़ा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ 1 गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
1 सेलेरी स्टिक, टुकड़ों में कटा हुआ 2 लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
2 कप टोमैटा प्यूरी 500 ml (मिली.) लैंब स्टॉक
350 ml (मिली.) व्हाइट वाइन 1 टी स्पून रोजमेरी

ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले एक पैन में इतना तेल निकाल लिजिएं जिससे शैंक्स फिट आ जाएं।
Step 2: फिर इसे तेज आंच पर गर्म करके इसमें लैंब शैंक्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
Step 3: अब लैंब को पैन से बाहर निकालकर पैन में सेलेरी, गाजर और प्याज डालकर 10 मिनट तक पका लें।
Step 4: फिर इसमें लहसुन और हर्ब डालकर कुछ देर के लिए पका लें।
Step 5: अब इस पर टोमैटो प्यूरी और रोजमेरी भी डालें।
Step 6: अब इसमें वाइन डालें और फिर गोल्डन ब्राउन शैंक्स को पैन में डालें।
Step 7: अब इसमें उबाल आने दें आप इसे डेढ से 2 घंटे या फिर जब तक की लैंब नरम न हो जाए तब तक पकाएं।
Step 8: अब लैंब को बाहर निकाल लिजिएं।
Step 9: अब इसे तब तक उबालें जब तक कि यह चमकदार और गाढ़ा न हो जाएं। फिर इसे शैंक्स पर डालें और सर्व करें।

Key Ingredients:

जैतून का तेल, लैंग शैंक्स, गाजर, प्याज, लहसुन, सेलेरी स्टिक, लैंब स्टॉक, व्हाइट वाइन, टोमैटा प्यूरी, रोजमेरी

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Braised Lamb Shanks Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *