Sewai Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

सेवई रेसिपी – Sewai Ramadan Indian Recipes

आज हम आपको सेवई रेसिपी (Sewai Recipe) बता रहे है। वर्मिसेली से बनाई जाने वाली सेवई एक इंडियन डिज़र्ट है। इसमें सेवई को दूध में पकाया जाता है और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डालते हैं। सेवई एक फेस्टिवल रेसिपी है जिसे ईद के मौके पर अक्सर बनाते है। सेवई एक काफी लोकप्रिय डिजर्ट है जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते है। इसे आप त्योहार के अलावा खाने के बाद भी सर्व कर सकते हैं। सेवई को नट्स के साथ फ्राई करके इसमें चुटकी भर केसर, इलाइची और दूध स्वाद के लिए डाला जाता है।

Sewai – Eid Recipe

पकाने का समय: 25 मिनट

कितने लोगों के लिए: 5

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 35 मिनट

सेवई की सामग्री

2 टेबल स्पून मक्खन 100 ग्राम सेवई
25 ग्राम काजू 25 ग्राम बादाम
25 ग्राम किशमिश 600 ml (मिली.) दूध
3 टेबल स्पून चीनी 5 इलाइची
एक चुटकी केसर

सेवई बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले एक पैन में मक्खन डालें और फिर इसमें सेवई को भूनें।
Step 2: अब इसमें बादाम, किशमिश और काजू डाले और फिर इन्हें भी इसके साथ फ्राई करें।
Step 3: फिर एक दूसरे पैन में दूध में इलाइची और चीनी डालकर उबालें।
Step 4: अब फ्राइड सेवई को दूध वाले पैन में डालें। फिर सभी सामग्री को ढंग से मिलाएं।
Step 5: अब इसे पतला करने के ​लिए इसमें थोड़ा साऔर दूध डालें।
Step 6: अंत में गमगर्मा सर्व करें।

Key Ingredients:

सेवई, मक्खन, बादाम, काजू, दूध , किशमिश, इलाइची, केसर, चीनी

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Sewai Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *