आज हम आपको पिंक वोडका पास्ता रेसिपी (Pink Vodka Pasta Recipe) बता रहे है। आप इसे घर पर कभी भी आसानी से बना सकते हैं। इसे क्रीम, चीज, लहसुन, वोडका और टमाटर से बनाया जाता है।
Pink Vodka Pasta Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
पिंक वोडका पास्ता की सामग्री – Ingredients for Pink Vodka Pasta |
|
1/3 कप पेने पास्ता | 1 टेबल स्पून जैतून का तेल |
1 टी स्पून कालीमिर्च | स्वादानुसार नमक |
1/3 कप प्याज | 1/3 कप पीली और लाल शिमला मिर्च |
1-2 लहसुन की कलियां | 3-4 काले जैतून |
1 टी स्पून ओरिगैनो | 1/2 कप वोडका |
3-4 बैजल लीव्ज | जरूरत के मुताबिक पानी |
3/4 कप पार्मेजन चीज | 1 कप टमैटो प्यूरी |
1 कप हैवी क्रीम |
पिंक वोडका पास्ता बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक गहरा पैन लेकर इसमें थोड़ा सा नमक, पेने पास्ता और तेल डालकर अच्छी तरह से पका लें। |
2: फिर एक दूसरा नॉनस्टिक पैन में जैतून का तेल गर्म करके प्याज, लहसुन, बेल पैपर्स और काले जैतून डालकर 3 से 4 मिनट तक पका लें। |
3: अब इसमें टोमैटो प्यूरी डालकर इसे 3 मिनट तक पका लें और फिर इसमें वोडका डालें। |
4: फिर इसमें वोडका डालने के बाद हैवी क्रीम डालें और फिर इसे गाढ़ा होने तक या फिर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। |
5: अब इसमें पास्ता डालने के बाद पार्मेजन चीज डालकर अच्छी तरह मिक्स करके टॉस कर लें। |
6: अंत में इसमें बैजल के पत्ते डालें और लिजिएं आपका पास्ता सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:जैतून का तेल, पेने पास्ता, नमक, कालीमिर्च, पीली और लाल शिमला मिर्च, प्याज, काले जैतून, हैवी क्रीम, लहसुन की कलियां, वोडका, ओरिगैनो, पानी, बैजल लीव्ज, टमैटो प्यूरी, पार्मेजन चीज |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Pink Vodka Pasta Recipe in Hindi with your friends.