आज हम आपको कैशू नट कुकीज रेसिपी (Cashew Nut Cookies Recipe) बता रहे है। काजू से ज्यादा और कुछ रिच नहीं हो सकता है। आप इन कुकीज को अपनी चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होते है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए नट्स को काफी फायदेमंद भी जाना जाता है।
Cashew Nut Cookies Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
कैशू नट कुकीज की सामग्री – Ingredients for Cashew Nut Cookies |
|
112 gms काजू पेस्ट | 3/4 कप घी |
1 1/2 कप खांड | 20 ग्राम फलैक्स या चिया सीडस |
3 टेबल स्पून बेकिंग सोडा | 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर |
1 टी स्पून वनीला | 1 3/4 कप ओट्स |
2 कप मैदा आर्गेनिक |
कैशू नट कुकीज बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर इसमें मैदे के अलावा सभी सामग्री जोड़ें। |
2: फिर इसमें धीरे से मैदा डालकर सभी सामग्री के साथ मिलाकर कुकीज के लिए डो तैयार कर लें। |
3: फिर इस डो को रेफ्रिजेटेर में एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। |
4: फिर ओवन को 160 डिग्री पर प्रीहीट कर लें और डो को बेल एक इंच की गोलाकार बॉल्स बना लिजिएं। |
5: अब डो को बिना ग्रीस की हुई शीट पर रखकर एक बार में 10 से 12 कुकीज बैच को बेक कर लें। |
6: फिर हर बैच को ओवन से निकालकर ठंडा होने तक हर कुकीज को सख्त होने दें। |
Key Ingredients:घी, काजू पेस्ट, फलैक्स या चिया सीडस, खांड, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, ओट्स, वनीला, मैदा आर्गेनिक |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cashew Nut Cookies Recipe in Hindi with your friends.