आज हम आपको थाई येलो करी पेस्ट रेसिपी (Thai Yellow Curry Paste Recipe) बता रहे है। अगर आप भी थाई खाने के शौकीन है और आप थाई खाने का लुत्फ घर पर उठाना चाहते हैं तो यह डिश आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं कि थाई खाने में स्वाद थाई येलो करी पेस्ट से आता है। इसका इस्तेमाल करी बनाने से लेकर अन्य कई डिश में किया जाता है। इस डिश को बनाना बहुत आसान है इसकी खास बात यह है कि इसे बनाकर आप एयरटाइट कन्टेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
Thai Yellow Curry Paste Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
थाई येलो करी पेस्ट की सामग्री |
|
1/2 लेमनग्रास, कटा हुआ | 2 पीली मिर्च (सूखी) |
1/2 कप प्याज | 2 टेबल स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून सरसों के दाने | 3 टेबल स्पून फिश सॉस |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून ब्राउन शुगर |
2 काफिर लाइम के पत्ते, बारीक कटा हुआ | 1 टेबल स्पून नींबू का रस |
1/4 कप नारियल का दूध |
थाई येलो करी पेस्ट बनाने की विधि – Thai Yellow Curry Paste Recipe – Veg Recipes |
Step 1: सबसे पहले सारी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 2: आप इसे स्टोर करके एयरटाइट कन्टेनर में डालकर फ्रिज में 2 सप्ताह या उसे ज्यादा समय के लिए रख सकते हैं। |
Step 3: इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका है, पहले एक कड़ाही में वेजिटेबल आॅयल के साथ इस पेस्ट को भी डालें। |
Step 4: फिर इसे कुछ देर फ्राई कीजिए, अब इसके बाद इसमें लेमनग्रास का स्टॉक और नारियल का दूध डालें। |
Step 5: अब इसमें चिकन, मीट, सब्जियों या टोफू को डालकर नरम होने पकने दें। और सर्व करें। |
Key Ingredients:पीली मिर्च (सूखी), लेमनग्रास, अदरक, प्याज, धनिया पाउडर, लहसुन, फिश सॉस, सरसों के दाने, ब्राउन शुगर, हल्दी पाउडर, नींबू का रस, काफिर लाइम के पत्ते, नारियल का दूध |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Thai Yellow Curry Paste Recipe in Hindi with your friends.