आज हम आपको नींबू और धनिये का सूप रेसिपी (Lemon Coriander Soup Recipe) बता रहे है। स्वास्थ्य के लिए सूप बहुत अच्छा होता है सभी को यह बात पता है। सूप को वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह से बना सकता है। लेकिन सब्जियों से आप काफी स्वाद के सूप बना सकते हैं। पालक और टमाटर का आप सभी ने पिया होगा। लेकिन आज हम आपके साथ नींबू और हरे धनिए से बनाएं गए टेस्टी सूप की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस सूप को आप केवल 30 मिनट के अंदर बना सकते हैं।
Lemon Coriander Soup Recipe – Easy Recipes
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
नींबू और धनिये का सूप की सामग्री |
|
4 कप स्टॉक | 2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ |
2 टेबल स्पून नींबू का रस | 2 टी स्पून चिली सॉस |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून काली मिर्च |
1 कप हरा धनिया |
नींबू और धनिये का सूप बनाने की विधि – Lemon Coriander Soup Recipe |
Step 1: सबसे पहले स्टॉक बना लें। |
Step 2: अब नींबू का रस, प्याज, आधा हरा धनिया, कालीमिर्च और नमक डालें। |
Step 3: अब इसमें उबाल आने दें और फिर इसे एक मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। |
Step 4: फिर बाकी बचे हुए धनिए को बाउल में डालकर इस पर सूप डालें और फिर सर्व करें। |
स्टॉक बनाने के लिए |
Step 1: स्टॉक बनाने के लिए सब्जियों का इस्तेमाल करते है। आप इसमें प्याज, गाजर, मशरूम, लहसुन, सेलेरी, कालीमिर्च और टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर इन सभी चीजों को आप 15 से 20 मिनट उबाल लें। |
Step 2: अब इसे छानकर आप सूप के लिए इस्तेमाल कीजिए। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाली वेजिटेबल स्टॉक क्यूब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। |
Key Ingredients:प्याज, स्टॉक, चिली सॉस, नींबू का रस, काली मिर्च, नमक, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Lemon Coriander Soup Recipe in Hindi with your friends.