आज हम आपको होममेड चॉकलेट रेसिपी (Home Made Chocolates Recipe) बता रहे है। हर बच्चे की चॉकलेट सबसे बड़ी कमजोरी होती है। बच्चों के साथ बड़े भी चॉकलेट खाने के शौकीन होते हैं। तो इस बार चॉकलेट की यह दिलचस्प रेसिपी आप जैसे चॉकलेट लवर्स के लिए ही है। आप अब होममेड चॉकलेट अपने बच्चों को खिलाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। घर पर काफी चॉकलेट बनाकर रख लें और फिर जब भी आपका मन मीठा खाने का करें तो चॉकलेट को फ्रिज में से निकालकर खा सकते हैं।
Home Made Chocolates Recipe – Sweet Recipes
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
होममेड चॉकलेट की सामग्री |
|
160 ग्राम सेमी स्वीट चॉकलेट | |
2 टेबल स्पून दूध | 1/2 कप नट्स, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून वनीला/आमंड एसेंस | ग्रीस प्लेट चॉकलेट रखने के लिए |
होममेड चॉकलेट बनाने की विधि – Home Made Chocolates Recipe – Indian Recipes |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में दूध और चॉकलेट डालें। |
Step 2: अब एक बड़े पैन में पानी उबालकर आंच को बंद कर दीजिये। |
Step 3: अब तुंरत चॉकलेट वाले पैन को इस गर्म पानी के ऊपर रखें और धीरे-धीरे इसे चलाएं जल्दी ही चॉकलेट पिघलने लगेगी। |
Step 4: फिर जब यह मिश्रण अच्छे से मिल जाए तो पैन को हटा लिजिएं। |
Step 5: अब इसमें वनीला एसेंस मिला लें। |
Step 6: फिर इसमें नट्स मिला लें और चम्मच भरकर इस मिश्रण को ग्रीस प्लेट में डाले और फिर इसे सेट होने दें। अंत में सर्व करें। |
Key Ingredients:दूध, सेमी स्वीट चॉकलेट, वनीला/आमंड एसेंस, नट्स |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Home Made Chocolates Recipe in Hindi with your friends.
Share ur recipe