आज हम आपको मूंग दाल का हलवा रेसिपी Moong Dal Halwa Recipe) बता रहे है। ज्यादातर लोगो हलवा पसंद होता है, हलवे की बात हो तो मूंग दाल के हलवे को कैसे भूल सकते हैं। इसको सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कोई शादी हो या पार्टी आदि जैसी सभी जगहों पर डिजर्ट के रूप में मूंग दाल का हलवा सर्व किया जाता है। सर्दियों में रात को खाना खाने के बाद गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा परिवार में सभी का मूड अच्छा कर देता है तो इस बार आप भी इस डिश को बनाकर अपने परिवार वालों को खिलाकर उन्हें इम्प्रेस कीजिए।
Moong Dal Halwa Recipe in Hindi – Indian Recipes
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
मूंग दाल का हलवा की सामग्री |
|
आधा कप 5 से 6 घंटे भीगी हुई धुली मूंग दाल | 1/2 कप घी |
आधा कप (पानी और दूध के साथ मिली हुई) चीनी | 1/2 कप दूध |
1 कप पानी | 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर |
2 टेबल स्पून बादाम , रोस्टेड |
मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि – Moong Dal Halwa Recipe – Sweet Recipes |
Step 1: सबसे पहले दाल को धोकर फूड प्रोसेसर की मदद से दरदरा पीस लिजिएं। |
Step 2: अब दूध वाले मिश्रण को गर्म कीजिए और चीनी घुलने दें, फिर इसमें उबाल आने दीजिये और जितनी जरूरत है उतना गर्म होने दें। |
Step 3: अब एक कड़ाही में दाल और घी को मिक्स करके इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह फ्राई कीजिए। |
Step 4: अब फ्राई दाल में दूध वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिला ले। |
Step 5: अब इसे धीमी आंच पर पका लें ताकि सारा दूध और पानी पूरी तरह सूख जाए, फिर घी अलग होने तक दोबारा अच्छे से फ्राई कीजिए। |
Step 6: अब इसमें आधे बादाम और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए। |
Step 7: अब हलवे को सर्विंग डिश में निकालकर बचे हुए बादाम से मूंग दाल हलवे को गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:घी, धुली मूंग दाल, दूध, चीनी, इलाइची पाउडर, पानी, बादाम |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Moong Dal Halwa Recipe in Hindi with your friends.