आज हम आपको वीगन पम्पकीन पैनकेक रेसिपी (Vegan Pumpkin Pancakes Recipe) बता रहे है। वीगन्स के लिए पैनकेक का काफी अच्छा विकल्प है। इस डिश को चिकपी फ्लार और सीताफल की प्यूरी के साथ तैयार किया जाता है। जो कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं यह एक स्वादिष्ट विकल्प उनके भी अच्छा है।
Vegan Pumpkin Pancakes Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
वीगन पम्पकीन पैनकेक की सामग्री – Ingredients for Vegan Pumpkin Pancakes |
|
80 gms पम्पकीन प्यूरी | 28 ml (मिली.) बादाम का दूध |
240 ग्राम चिकपी फ्लार | 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर |
1/2 जायफल पाउडर | 1/2 टी स्पून लौंग पाउडर |
1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर | एक चुटकी नमक |
वीगन पम्पकीन पैनकेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बादाम दूध, वनीला एक्ट्रैक्स और पम्पकीन प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। |
2: अब एक दूसरे बाउल में लौंग पाउडर, चिकपी फ्लार, जायफल पाउडर, दालचीनी पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर को मिला लें। |
3: फिर सूखी सामग्री में गीली सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अगर आपको बैटर थोड़ा गाढ़ा दिखाई दें तो इसमें थोड़ा सा बादाम का दूध डाल सकते है। |
4: अब मीडियम आंच पर नॉनस्टिक पैन रखकर इस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। |
5: फिर बैटर को गर्म पैन पर डालकर बुलबुले आने तक पकाएं, इसकी सतह और किनारे गोल्डन ब्राउन दिखने लगेगे। |
6: अब इसे पलट दीजिये और एक से दो मिनट और पकाएं। |
7: अंत में इसे मैपल सिरप और ग्रेनोला के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:बादाम का दूध, पम्पकीन प्यूरी, दालचीनी पाउडर, चिकपी फ्लार, लौंग पाउडर, जायफल पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Vegan Pumpkin Pancakes Recipe in Hindi with your friends.