आज हम आपको क्रिस्पी कॉर्नफ्लेक्स चिड़वा रेसिपी (Crispy Cornflakes Chivda Recipe) बता रहे है। यह काफी आसान रेसिपी है कि आपको बस एक के बाद एक सभी सामग्री डालने की ज़रूरत है, उन्हें कुछ मिनटों के लिए हल्का सा भूनें और यह डिश तैयार हैं।
Crispy Cornflakes Chivda Recipe
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
क्रिस्पी कॉर्नफ्लेक्स चिड़वा की सामग्री – Ingredients for Crispy Cornflakes Chivda |
|
2 कप बिना चीनी के कार्नफ्लेक्स | 8-10 मूंगफली |
8-10 काजू | 8-10 बादाम |
8-10 कढ़ी पत्ता | 5-6 किशमिश |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून चाट मसाला |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | 1 टी स्पून पिसी चीनी |
स्वादानुसार नमक |
क्रिस्पी कॉर्नफ्लेक्स चिड़वा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करके काजू, बादाम और मूंगफली को अलग-अलग एक-एक करके हल्का ब्राउन होने तक भून लें। |
2: फिर मेवा निकालने के बाद उसी पैन में कढ़ी पत्ते, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, पिसी चीनी डालकर चाट मसाला डालकरअच्छी तरह मिला लें। |
3: अब जब सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें मेवे और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
4: फिर कॉर्नफ्लेक्स डालकर हल्के हाथ से मिला लें जिससे कॉर्नफ्लेक्स टूट न जाएं। |
5: अब इसे और 4-5 मिनट के लिए मिलाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:मूंगफली, बिना चीनी के कार्नफ्लेक्स, बादाम, काजू, किशमिश, कढ़ी पत्ता, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, पिसी चीनी, नमक, गरम मसाला |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Crispy Cornflakes Chivda Recipe in Hindi with your friends.