आज हम आपको मटन तहरी रेसिपी (Mutton Tahari Recipe) बता रहे है। यह तहरी डिश, सुगंधित मसालों के साथ जूसी मटन के टुकड़ों को चावल के साथ तैयार किया जाता है। अगर आप हैदराबादी व्यंजनों और मटन व्यंजनों के फैन हैं, तो यह रेसिपी आपकी क्रेविंग के पूरा कर सकती है।
Mutton Tahari Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मटन तहरी की सामग्री – Ingredients for Mutton Tahari |
|
700 ग्राम मटन | 500 ग्राम बासमती चावल |
2 छोटे कटे प्याज | 2 मीडियम टमाटर |
2 टेबल स्पून हंग कर्ड | 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | स्वादानुसार नमक |
2 टेबल स्पून नींबू का रस | 2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून कटे हुए पुदीने के पत्ते | तले हुए प्याज को सजाने के लिए |
मटन तहरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े कंटेनर में दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया के साथ मटन के टुकड़े डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
2: अब इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें। |
3: फिर एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म करके दालचीनी, इलायची, काली मिर्च और लौंग जैसे साबुत मसाले डालकर फूटने दें और अब कटे हुए प्याज़ डालें। |
4: प्याज को कुरकुरा और ब्राउन होने तक फ्राई करके टमाटर और मैरीनेट किए हुए मटन के टुकड़े डालकर फिर से मिलाएं और टमाटर के गलने तक पकाएं। |
5: अब प्रेशर कुकर में 1 कप पानी, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल कर मिलाएं और ढक्कन लगाकर एक सीटी लगा लें। |
6: फिर उसके बाद, प्रेशर कुकर खोलकर बासमती चावल और जरूरत के मुताबिक पानी डालें। |
7: अब ढक्कन को फिर से लगाकर 2-3 सीटी लगा लें। |
8: अंत में गर्मागर्म सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:बासमती चावल, मटन, टमाटर, 2 छोटे कटे प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हंग कर्ड, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, नींबू का रस, कटे हुए पुदीने के पत्ते, हरा धनिया, तले हुए प्याज सजाने के लिए |
Follow our Social Pages for More Non Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Tahari Recipe in Hindi with your friends.