आज हम आपको एग पराठा रेसिपी (Egg Paratha Recipe) बता रहे है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाने के शौकीन हैं तो एक बार इस प्रोटीन पैक्ड अंडा पराठे को ट्राई करें।
Egg Paratha Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
एग पराठा की सामग्री – Ingredients for Egg Paratha |
|
2 कप गेहूं का आटा | एक चुटकी नमक |
1 टेबल स्पून तेल | 2 अंडे |
1/4 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
एग पराठा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में मैदा, तेल और नमक डालकर 1 कप पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लिजिएं। अगर आटा सूखा हो तो आप थोड़ा और पानी डालकर अच्छी तरह से गूंध लिजिएं। |
2: अब आटे को चार बॉल्स में बांट लिजिएं। |
3: फिर लोई को बेलन की मदद से समान रूप से बेल लिजिएं, अब इसे दो बार मोड़कर एक त्रिकोण बना लिजिएं। इसकी त्रिकोणीय शीट बनाने के लिए इसे फिर से बेल लिजिएं। अब बाकी आटे के साथ भी यही प्रक्रिया को दोहराएं। |
4: अब एक बाउल में अंडे को मिर्च, प्याज, हरा धनिया, नमक और गरम मसाला के साथ अच्छी तरह से फेंटकर एक तरफ रख दें। |
5: फिर बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर रखकर 1-2 मिनट तक दोनों तरफ से पकने दे। फिर सतह पर थोड़ा सा तेल डालकर एक और मिनट के लिए पकने दें। |
6: अब जैसे ही किनारे कुरकुरे होने लगें, तब सिलवटों के साथ एक तेज चाकू का उपयोग करके जल्दी से एक कट लगाकर अंडे की आधी मात्रा डालें। फिर पराठे को थोड़ा सा झुकाएं जिससे अंडे का मिश्रण अंदर आ जाए। अब इसे पलट दें और फिर यही प्रक्रिया दूसरी तरफ भी दोहराएं। |
7: अब पराठे पर थोड़ा और तेल छिड़कें और अपने चम्मच के पिछले हिस्से का उपयोग करके सतह को धीरे से दबाएं। आप आंच को तेज करके पराठे को तब तक पकाते रहें जब तक कि वह फूल कर क्रिस्पी ब्राउन न हो जाए। |
8: अंत में ऊपर से देसी घी डालकर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:नमक, गेहूं का आटा, अंडे, तेल, हरी मिर्च, प्याज, गरम मसाला, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Paratha Recipe in Hindi with your friends.