आज हम आपको कश्मीरी नद्रू मोंजे रेसिपी (Kashmiri Nadru Monje Recipe) बता रहे है। यह एक फेमस कश्मीरी स्ट्रीट फूड डिश है। ये पकौड़े बनाने में काफी आसान हैं, इसके लिए आपको बस लोटस स्टेम को चावल के आटे में डीप करके और इसपर मसाले छिड़कर तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। फिर इसे अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व कीजिए।
Kashmiri Nadru Monje Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कश्मीरी नद्रू मोंजे की सामग्री – Ingredients for Kashmiri Nadru Monje |
|
500 gms लोटस स्टेम | 2 कप चावल का आटा |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून जीरा | जरूरत के मुताबिक पानी |
तेल तलने के लिए |
कश्मीरी नद्रू मोंजे बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लोटस स्टेम को अच्छी तरह धोकर एक्ट्रा पानी निकाल लें। |
2: फिर इसे पतली स्ट्रिप्स में काट लें। |
3: अब इन्हें एक कटोरी चावल के आटे में डालें। |
4: फिर जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
5: अब आटे को लोटस स्टेम से पानी सोखने दें। अगर जरूर हो तो थोड़ा और पानी डाल सकते है। |
6: अंत में गर्म तेल में लोटस स्टेम को डीप फ्राई करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:चावल का आटा, लोटस स्टेम, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, जरूरत के मुताबिक पानी, जीरा, तेल तलने के लिए |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kashmiri Nadru Monje Recipe in Hindi with your friends.