आज हम आपको पूरी बासुंदी रेसिपी (Puri Basundi Recipe) बता रहे है। पूरी बासुंदी एक लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिजर्ट है, इसे खासतौर पर त्योहार के मौके पर बनाकर क्रिस्पी पूरी के साथ सर्व करते है।
Puri Basundi Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
पूरी बासुंदी की सामग्री – Ingredients for Puri Basundi |
|
पूरी के लिए: | |
2 कप गेंहू का आटा | स्वाद के लिए चीनी और गोल्डन कलर |
1/2 कप बारीक सूजी | 1/2 टी स्पून नमक |
आटा गूंथने के लिए तेल | डीप फ्राई करने के लिए तेल |
बासुंदी बनाने के लिए: | |
1 लीटर स्किम्ड मिल्क | 1/2 कप चीनी |
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर | 2 टेबल स्पून बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ |
8-10 रेशे केसर | 1 टेबल स्पून चिरौंजी |
पूरी बासुंदी बनाने की विधि |
पूरी बनाने की विधि: |
1: सबसे पहले गेंहू के आटे में दो बड़े चम्मच तेल, नमक, सूजी और चीनी मिक्स कर लें। फिर पानी डालकर नरम आटा गूंथ लिजिएं। |
2: अब 10-15 मिनट के लिए इसे ढककर एक तरफ रख दीजिये। |
3: फिर आटे को छोटी बॉल के आकार में बांटकर सभी लोई को पूरी के आकार में बेल लिजिएं। ध्यान रहे यह न ज्यादा मोटी होनी चाहिए और न ही ज्यादा पतली। |
4: अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करके पूरियों को डीप फ्राई कर लें। |
5: फिर पूरी को करछी से हल्के से दबाएं जिससे यह फूलकर तैरने लगेगी। |
6: अब इन्हें हल्की गोल्डन ब्राउन होने दीजिये। फिर पूरियों को निकालकर एब्सॉबेंट पेपर पर निकाल लिजिएं। |
बासुंदी बनाने के लिए: |
1: सबसे पहले एक भारी कढ़ाही में दूध उबालें। फिर दूध को तब तक लगातार चलाते रहे जब वह गाढ़ा न हो जाएं। एक लीटर दूध आधा रह जायेगा। |
2: फिर इसमें केसर, चीनी डालकर 5 मिनट और पकाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर गैस पर से उतार लिजिएं। |
3: अब इसमें इलाइची पाउडर, चिरौंजी और बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लिजिएं। |
4: अब बासुंदी को ठंडा होने दीजिये। बासुंदी ठंडी होने के बाद गाढ़ी हो जाएगी। अंत में इसे पूरी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:स्वाद के लिए चीनी, गेंहू का आटा, बारीक सूजी, गोल्डन कलर, तेल, नमक, चीनी, स्किम्ड मिल्क, बादाम, इलाइची पाउडर, चिरौंजी, केसर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Puri Basundi Recipe in Hindi with your friends.