आज हम आपको बरेली की आलू मूंग दाल चाट रेसिपी (Bareillys Aloo Moong Dal Chaat Recipe) बता रहे है। यह एक मसालेदार और चटपटी चाट है, इसे आलू और मूंग की दाल से तैयार किया जाता हैं, आपको अगर जोरों की भूख लग रही हो तो आपकी भूख को शांत करने का यह काम भी करती है।
Bareillys Aloo Moong Dal Chaat Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
बरेली की आलू मूंग दाल चाट की सामग्री – Ingredients for Bareillys Aloo Moong Dal Chaat |
|
1/2 कप मूंग दाल | 1 आलू |
1 हरी मिर्च | 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून जीरा | 2 पापड़ी |
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर, भुना हुआ | 1/2 टी स्पून चाट मसाला |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून नींबू का रस | 1 टेबल स्पून हरी चटनी |
1 टेबल स्पून मीठी चटनी | धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए |
बरेली की आलू मूंग दाल चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पानी में दाल को कम से कम आधे घंटे के लिए भिगो दीजिये . फिर थोड़े नमक और हल्दी पाउडर के साथ उबाल लें। |
2: फिर एक पैन में तेल गर्म करके आधा टी स्पून जीरा को चटकने तक भूने लें। |
3: अब अदरक की स्लाइस और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 2 मिनट के लिए भून लें। |
4: फिर आलू के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर आधा नरम होने तक पका लें। |
5: अब एक बाउल में आलू और पकी हुई दाल डालें। |
6: फिर इस पर हरी चटनी और मीठी चटनी डालें। क्रश पापड़ी, धनिया पत्ती, कटा हुआ प्याज, सेव, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालें। |
7: अंत में थोड़ा सा नींबू का रस छिड़कर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:आलू, मूंग दाल, प्याज, हरी मिर्च, पापड़ी, जीरा, भुना हुआ, जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी, हरी चटनी, धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bareillys Aloo Moong Dal Chaat Recipe in Hindi with your friends.