आज हम आपको खोया पनीर रेसिपी (Khoya Paneer Recipe) बता रहे है। खोया पनीर करी खोया, काजू, इलाइची और हरी मिर्च का परफेक्ट ब्लेंड हैं, इसे पनीर से बनाया गया है। किसी भी खास मौके या पार्टी की रौनक यह डिश बढ़ा देगी। आप इस क्रीम डिश को होममेड नान के साथ या फिर जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं। डिनर के लिए खोया पनीर काफी अच्छा विकल्प है।
Khoya Paneer Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
खोया पनीर की सामग्री – Ingredients for Khoya paneer |
|
1 कप काजू | 500 ग्राम पनीर |
2 टेबल स्पून देसी घी | 1/2 कप खोया |
1/4 कप दही | 1/2 अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
2-3 हरी इलाइची | 2-3 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | हरा धनिया |
खोया पनीर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले काजू को धोकर और उबालकर पीस लिजिएं। |
2: फिर एक कड़ाही में देसी घी गर्म करके हरी इलाइची और हरी मिर्च डालकर चटकने दें। |
3: अब इसमें फेंटा हुआ दही, काजू पेस्ट, नमक डालकर 10 मिनट के लिए पका लें। |
4: फिर एक बार जब यह पक जाए तब इसमें कददूकस किया हुआ खोया और पनीर डालकर इसे चलाएं जिससे यह सब अच्छे से मिक्स हो जाए। |
5: अब से हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिए। |
6: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पनीर, काजू, खोया, देसी घी, अदरक, दही, हरी मिर्च, हरी इलाइची, हरा धनिया, नमक |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Khoya Paneer Recipe in Hindi with your friends.