आज हम आपको एग मक्खनी रेसिपी (Egg Makhani Recipe) बता रहे है। इसे एग बटर मसाला भी कह सकते है, यह कोई कॉमन रेसिपी नहीं है, और स्वाद में भी बिल्कुल अलग है। जो लोग चिकन और पनीर का नया विकल्प ढूंढ रहे हैं उन्हें यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी। आप इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कर इसका मजा ले सकते हैं।
Egg Makhani Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
एग मक्खनी की सामग्री – Ingredients for Egg Makhani |
|
4 उबले अंडे | 1 मध्यम प्याज (मोटे तौर पर कटा हुआ) |
2 छोटे टमाटर (मोटे तौर पर कटे हुए) | 7-8 काजू |
1 कप क्रीम | 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
3 इलायची | 3 लौंग |
1 इंच दालचीनी स्टिक | 5-6 काली मिर्च |
1 तेजपत्ता | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
3-4 टेबल स्पून मक्खन |
एग मक्खनी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले थोड़े से मक्खन में उबले अंडे को हल्का ब्राउन होने तक भूनकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब एक पैन में तेल गर्म करके प्याज, काजू और टमाटर को ब्राउन होने तक भूनें, फिर पेस्ट बनाने के लिए थोड़े से पानी के साथ पीस लिजिएं। |
3: फिर एक अलग पैन में मक्खन और थोड़ा सा तेल गर्म करके साबुत मसाले – दालचीनी, लौंग, इलायची, तेज पत्ता और काली मिर्च भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए भूनें। |
4: अब प्याज-टमाटर-काजू का पेस्ट, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पेस्ट को तब तक पकाएं जब तक कि तेल किनारे से न छूट जाए। फिर इसके बाद थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक उबाल लें। |
5: फिर इसमें क्रीम डालकर 5 मिनट तक पकाएं। अब भुने हुए अंडे डालें और ऊपर से कुछ और क्रीम इसमें डालें। |
6: अंत में चावल या चपाती के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:1 मध्यम प्याज (मोटे तौर पर कटा हुआ), उबले अंडे, काजू, 2 छोटे टमाटर (मोटे तौर पर कटे हुए), अदरक-लहसुन का पेस्ट, क्रीम, लौंग, इलायची, काली मिर्च, दालचीनी स्टिक, नमक, तेजपत्ता, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मक्खन |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Makhani Recipe in Hindi with your friends.