Rajasthani Makki ka Dhokla Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Veg Recipes

Rajasthani Makki ka Dhokla Recipe – राजस्थानी मक्की का ढोकला रेसिपी

आज हम आपको राजस्थानी मक्की का ढोकला रेसिपी (Rajasthani Makki ka dhokla Recipe) बता रहे है। यह एक नमकीन, स्टीमड और स्पंजी केक रेसिपी है। इस रेसिपी में ढोकला मक्की के आटे से बनाया जाता है।

Rajasthani Makki ka Dhokla Recipe in Hindi

पकाने का समय: 15 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 25 मिनट

 

राजस्थानी मक्की का ढोकला की सामग्री – Ingredients for Rajasthani Makki ka Dhokla

1 कप मक्के का आटा 1/2 कप मटर (पिसा हुआ)
2 हरी मिर्च 1 इंच अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून सौंफ
2 टेबल स्पून हरा धनिया 1/2 टी स्पून काली सरसों के दाने
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक टी स्पून बेकिंग सोडा
2 तेल 3-4 कढ़ी पत्ता

राजस्थानी मक्की का ढोकला बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले एक बड़े कंटेनर में मक्के का आटा, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ डालें।
2: फिर इस मिश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च, मटर के दाने, हरा धनिया और बेकिंग सोडा डालें।
3: अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथकर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।
4: फिर आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर गोल लोई बनाकर इसमें बीच-बीच में अपनी उंगली की सहायता से छेद कर लें।
5: फिर ढोकला को अगले लगभग 10-15 मिनट के लिए या उनके नरम और स्पंजी होने तक स्टीम कर लें।
6: अंत में मूंग दाल और पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Key Ingredients:

मटर (पिसा हुआ), मक्के का आटा, अदरक, हरी मिर्च, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, काली सरसों के दाने, हरा धनिया, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, कढ़ी पत्ता, तेल

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Rajasthani Makki ka Dhokla Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *