आज हम आपको चिकन 65 केरला स्टाइल रेसिपी (Chicken 65 Kerala Style Recipe) बता रहे है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो आपके मुंह में ला देगा, यह एक काफी मजेदार रेसिपी है, इसमें चिकन के पीस को ब्रेड क्रम्बस में लपेट के डीप फ्राई करते है। इस डिश के लिए पुदीने की चटनी एकदम बढ़िया है।
Chicken 65 Kerala Style Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
चिकन 65 केरला स्टाइल की सामग्री – Ingredients for Chicken 65 Kerala Style |
|
200 ग्राम चिकन जांघ (बोनलेस) | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून दही | 1 टी स्पून नींबू का रस |
2 कश्मीरी लाल मिर्च (साबुत) | 1 चुटकी हल्दी |
4 काली मिर्च | एक चुटकी सौंफ |
5 ग्राम दालचीनी की छड़ें | एक चुटकी जीरा |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून अंडे का सफेद भाग |
2 टी स्पून चावल का पाउडर | स्वादानुसार कढ़ी पत्ता |
600 ml (मिली.) तेल तलने के लिए |
चिकन 65 केरला स्टाइल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बोनलेस चिकन लेकर उसमें दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स करके 30 मिनट के लिए अलग रख दें। |
2: अब हल्दी, मिर्च, सौंफ, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी को पीसकर इसे मैरीनेट किए हुए चिकन के साथ मिला लें। |
3: फिर अंडे का सफेद भाग, चावल का पाउडर और कढ़ी पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
4: अब एक फ्राइंग पैन में तेल को लगभग 350 से 375 फारेनहाइट के तापमान पर गर्म करें। |
5: फिर चिकन को गोल्डन ब्राउन होने तक या करीब 6 – 10 मिनट फ्राई करें। |
6: अंत में इसे तीखी पुदीने की चटनी और नींबू के टुकड़े के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक लहसुन का पेस्ट, चिकन जांघ (बोनलेस), नींबू का रस, दही, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च (साबुत), सौंफ, काली मिर्च, जीरा, दालचीनी की छड़ें, अंडे का सफेद भाग, नमक, कढ़ी पत्ता, तेल तलने के लिए, चावल का पाउडर |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken 65 Kerala Style Recipe in Hindi with your friends.