आज हम आपको लैंब कोरमा रेसिपी (Lamb Korma Recipe) बता रहे है। इस स्वादिष्ट डिश को लैंब मीट को मसाले, केसर, दही और दूध के साथ बनाया जाता है। आपके मुंह में इस कोरमे को देखते ही पानी आ जाएगा।
Lamb Korma Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
लैंब कोरमा की सामग्री – Ingredients for Lamb Korma |
|
यखनी के लिए: | |
2 कप पानी | 1 kg लैंब मीट |
एक चुटकी नमक | |
केसरयुक्त दूध के लिए: | |
1 कप दूध | 1 एक चुटकी केसर |
करी बेस के लिए: | |
1 टेबल स्पून तेल | 9 हरी इलायची |
5 लौंग | 2 प्याज, प्यूरी |
5 लहसुन की कलियां क्रशड | 1/2 टी स्पून हल्दी |
स्वादानुसार सेंधा नमक | 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
1 1/2 कप दही | दूध में भीगा केसर |
स्वादानुसार काली मिर्च | धनिया पत्ती, गार्निश करने के लिए |
लैंब कोरमा बनाने की विधि |
यखनी के लिए: |
1: सबसे पहले प्रेशर कुकर में 2 कप पानी, मीट और एक चुटकी नमक डालकर 2 सीटी लगाकर अलग रख दें। |
केसरयुक्त दूध के लिए: |
1: अब एक पैन में 1 कप दूध केसर को केसर को अपना रंग और सुगंध छोड़ देने तक गर्म करके आंच से उतारकर एक तरफ रख दें। |
करी बेस के लिए: |
1: पहले एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करके 9 हरी इलायची और 5 लौंग डालकर उन्हें रंग बदलने तक भूनें। |
2: फिर प्याज प्यूरी और लहसुन डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें। फिर नमक, हल्दी और धनिया पाउडर डालें। |
3: अब केसर युक्त दूध और दही डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं। |
4: फिर पका हुआ मीट डालकर घीमी आंच करके धनिया पत्ती और काली मिर्च डालें। अब पैन को कवर करके 10 मिनट या मांस नरम होने तक पकाएं। |
5: अंत में कश्मीरी पुलाव के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:लैंब मीट, पानी, दूध, नमक, तेल, केसर, लौंग, हरी इलायची, लहसुन की कलियां क्रशड, प्याज, सेंधा नमक, हल्दी, दही, धनिया पाउडर, काली मिर्च, दूध में भीगा केसर, गार्निश करने के लिए, धनिया पत्ती |
Follow our Social Pages for More Dinner Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lamb Korma Recipe in Hindi with your friends.