आज हम आपको मूंगफली की बर्फी रेसिपी (Moongfali ki barfi Recipe) बता रहे है। मूंगफली की बर्फी की यह डिश आपकी नंबर एक फेवरेट बनने जा रही है क्योंकि यह बनाने में काफी आसान और बहुत स्वादिष्ट होती है।
Moongfali Ki Barfi Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
मूंगफली की बर्फी की सामग्री – Ingredients for Moongfali ki Barfi |
|
3 कप मूंगफली | 1 1/2 कप पिसी चीनी |
1/2 कप पानी | 1/4 कप मिल्क पाउडर |
4 टेबल स्पून घी |
मूंगफली की बर्फी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मूंगफली को हल्का ब्राउन होने तक भूनकर ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लिजिएं। |
2: फिर ब्लेंड होने के बाद इसे एक प्याले में निकालकर मिल्क पाउडर के साथ मिला लिजिएं। |
3: अब एक अलग पैन में पानी और चीनी मिलाकर एक गाढ़ी चाशनी बना लें। |
4: फिर मूंगफली का मिश्रण डालकर जल्दी से मिला ले। फिर घी डालकर फिर से मिलाए। |
5: अब इस मिश्रण को किसी ग्रीस की हुई ट्रे या पार्चमेंट पेपर पर निकाल लें। अब बैटर को चपटा करके ऊपर से अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा होने दे। |
Key Ingredients:पिसी चीनी, मूंगफली, मिल्क पाउडर, पानी, घी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Moongfali Ki Barfi Recipe in Hindi with your friends.