आज हम आपको ओट्स-टिक्की रेसिपी (Oats Tikki Recipe) बता रहे है। इस डिश को ओट्स कटलेट के रूप में भी जाना जाता है, यह स्टार्टर रेसिपी में एक हेल्दी ऑप्शन है। यह रेसिपी ओट्स, गाजर, पनीर और बीन्स के साथ कई मसालों के साथ बनाई गई स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का मेल है।
Oats Tikki Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
ओट्स-टिक्की की सामग्री – Ingredients for Oats Tikki |
|
डेढ़ कप पिसा हुआ ओट्स | 1/2 कप पनीर |
1/2 कप बीन्स | 1/2 कप गाजर |
1 टेबल स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
स्वादानुसार नमक |
ओट्स-टिक्की बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ओट्स को पीस लिजिएं और फिर इसे एक बाउल में गाजर, पनीर, हरी मिर्च, बीन्स मटर और सारे मसालों के साथ डालें। |
2: फिर इन सभी को एक साथ मिलाकर एक स्थिरता जैसा आटा गूंथ लिजिएं। |
3: अब एक बार हो जाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। |
4: फिर इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करके ओट्स के घोल से छोटी टिक्की बनाकर पैन में तलें। |
5: अब टिक्की के दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर इन्हें निकाल कर गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:पनीर, डेढ़ कप पिसा हुआ ओट्स, गाजर, बीन्स, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, काली मिर्च, नमक, धनिया पाउडर |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats Tikki Recipe in Hindi with your friends.