आज हम आपको ब्रेड उपमा रेसिपी (Bread Upma Recipe) बता रहे है। आपने अब तक ब्रेकफास्ट में ब्रेड बटर या ब्रेड से बनी सैंडविच काफी बार खाई होगी। लेकिन आप ब्रेड से उपमा भी बना सकते है, यह खाने में काफी लाजवाब है। ब्रेड उपमा एक जल्दी तैयार होने वाली ब्रेकफास्ट है। ब्रेड उपमा एक साउथ इंडियन रेसिपी है।
Bread Upma Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
ब्रेड उपमा की सामग्री – Ingredients for Bread upma |
|
4 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई) ब्रेड स्लाइस | 2 टेबल स्पून तेल |
1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 1/4 कप बीन्स |
1/4 कप गाजर | 1/4 कप हरे मटर |
स्वादानुसार नमक | 1 हरी मिर्च |
1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर | 9-10 कढ़ीपत्ता |
1/4 कप मूंगफली, रोस्टेड | 1 नींबू के टुकड़े |
ब्रेड उपमा बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें कढ़ीपत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालें। फिर इसे एक मिनट के लिए भूनकर इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर इन्हें 2 से 3 मिनट के लिए पका लें। |
Step 2: आप हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसके बाद इसमें ब्रेड के टुकड़े मिला लें। फिर इन्हें 1 से 2 मिनट के लिए हल्का सा क्रिस्पी होने तक फ्राई कीजिएं। |
Step 3: अब आंच बंद कर दीजिये और फिर इसमें रोस्टेड नट्स डालकर इस पर नींबू निचोड़े। फिर फटाफट सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:तेल, ब्रेड स्लाइस, बीन्स, प्याज, हरे मटर, गाजर, हरी मिर्च, नमक, कढ़ीपत्ता, हल्दी पाउडर, नींबू के टुकड़े, मूंगफली |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Bread Upma Recipe in Hindi with your friends.